Skip to main content

अमेरिका के इस शहर में कोरोना के साथ आई बड़ी आफत, टूट गए दो बांध

अमेरिका के एक शहर में कोरोना के साथ एक और आपदा आ गई है. मिशिगन राज्य में पिछले 48 घंटों में इतनी बारिश हुई कि दो बांध एकसाथ टूट गए. नतीजा ये हुआ कि एक शहर में बाढ़ आ गई. 10 हजार लोगों को बचाया गया. जबकि, हजारों की संख्या में लोग बेघर हो गए हैं.
हुआ यूं कि मंगलवार से लगातार बारिश की वजह से मिशिगन के मिडलैंड काउंटी से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित डैम टूट गया. जिसकी वजह से 40 हजार की आबादी वाले मिडलैंड काउंटी में बाढ़ आ गई. शहर में पानी घुस गया. 
बांध टूटने से पानी सैनफोर्ड झील में घुसा. झील में पानी की मात्रा ज्यादा हुई तो शहर में घुस गया. झीन से जो पानी निकला उसकी वजह से फ्लैश फ्लड की नौबत आ गई. बताया जा रहा है कि दो साल पहले एडेनविले स्थित डैम की रिपोर्ट आई थी कि यह डैम पानी का ज्यादा दबाव बर्दाश्त नहीं कर पाएगा. 
मिशिगन की गर्वनर ग्रेचेन विटमर ने कहा कि यहां पर डाउ केमिकल प्लांट को भी खतरा है. उसके बगल बहने वाली तित्ताबवासी नदी का पानी प्लांट के परिसर में घुस गया है. इसलिए हमने इमरजेंसी घोषित कर दी है. 
कुछ निचले इलाकों में 9 फीट तक पानी भर गया है. गर्वनर विटमर ने कहा कि मिशिगन के 500 साल के इतिहास में ऐसी बाढ़ नहीं देखी गई है. अभी भी पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है. अगले 12 से 15 घंटों में हमें और मिडलैंड काउंटी के लोगों को सतर्क रहना होगा
जो दो डैम टूटे हैं, उनके नाम हैं - विक्सॉम लेक डैम और सैनफोर्ड लेक डैम. ये दोनों तित्ताबवासी नदी के ऊपर बने हैं. मिशिगन राज्य के चारों तरफ तीन बड़ी झीलें हैं. जो नदियों से जुड़ी हुई हैं. इन झीलों के नाम हैं - लेक मिशिगन, लेक हूरॉन और लेक ऐरी
विक्सॉम लेक डैम मिडलैंड काउंटी के पास स्थित एडेनविले हैं. जबकि सैनफोर्ड लेक डैम मिडलैंड से करीब 30 किलोमीटर दूर. एडेनविले, सैनफोर्ड और मिडलैंड में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है. 
मिडलैंड में स्थित डाउ केमिकल कंपनी के मुख्यालय को खाली करा लिया गया है. सिर्फ बेहद जरूरी स्टाफ को रखा गया है ताकि कंपनी में कोई दिक्कत हो तो खबर मिल सके. इस फैक्ट्री में सुपरफंड साइट है. जहां डाईऑक्सिंस रखे हैं. अगर ये रिलीज हुए तो भोपाल गैस कांड जैसी हालत हो सकती है.
डाउ कंपनी के लोग कोस्ट गार्ड और अन्य अधिकारियों के साथ इस काम में लगे हैं कि केमिकल कंपनी से किसी भी प्रकार के गैस या अन्य खतरनाक पदार्थों की लीकेज न हो. डाउ ने देश के परमाणु नियामक आयोग को इस घटना की सूचना दे दी है. साथ ही इससे होने वाले खतरे के बारे में भी बता दिया है.
डाउ केमिकल प्लांट में सारन रैप, स्टाइरोफोम, एजेंट ऑरेंज और मस्टर्ड गैस जैसी जहरीली और खतरनाक केमिकल रखे हैं. डाउ कंपनी से अक्सर ये केमिकल तित्तबवासी और सागिनॉव नदियों में डाले जाते हैं. जिसकी वजह से करीब 80 किलोमीटर तक नदी प्रदूषित हो चुकी है. 
कोरोना वायरस के इस दौरान में बचाए गए लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बना पाना भी एक बड़ी चुनौती है. हालांकि, स्थानीय लोगों को कहा जा रहा है कि उन्हें जहां भी सुरक्षित रखा जाएगा, वहां मास्क जरूर लगाकर रखें और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें.

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।