मोदी सरकार 2.0 के कार्यकाल को आज एक साल पूरा हो रहा है. इस मौके पर आजतक पर e-एजेंडा का मंच सजा है. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर e-एजेंडा आजतक कार्यक्रम के मुसलमानों के मन में क्या है सेशन में AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने कहा कि केंद्र सरकार हर मौके पर नाकाम साबित हुई है. लॉकडाउन में 140 से ज्यादा प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई तो फिर किस बात की खुशी मनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन पूरी तरह असंवैधानिक है. ओवैसी ने कहा कि चीन हमारी सीमा में घुस आया है, करोड़ों नौकरियां जा चुकी हैं तो फिर सरकार किस बात का जश्न मना रही है.
मुकेश गौड - प्रधान संपादक
Comments
Post a Comment