Skip to main content

मजदूरों पर प्रियंका की बस पॉलिटिक्स, यूपी में बदल सकता है विपक्ष का सीन

लॉकडाउन में फंसे मजदूरों की घर वापसी के लिए 1000 बसों को चलाने की पेशकश कर प्रियंका गांधी ने सूबे के प्रमुख विपक्षी दल के प्रमुख नेताओं को पीछे छोड़ दिया है. प्रवासी श्रमिकों के लिए बस संचालन को लेकर प्रियंका गांधी और योगी आदित्यनाथ के बीच सियासी संग्राम जारी है.

उत्तर प्रदेश में तीन दशकों से हाशिए पर चल रही कांग्रेस में जान फूंकने के लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी काफी सक्रिय हैं. लॉकडाउन में फंसे मजदूरों की घर वापसी के लिए 1000 बसों को चलाने की पेशकश कर प्रियंका गांधी ने सूबे के प्रमुख विपक्षी दल के प्रमुख नेताओं को पीछे छोड़ दिया है. प्रवासी श्रमिकों के लिए बस संचालन को लेकर प्रियंका गांधी और योगी आदित्यनाथ के बीच सियासी संग्राम जारी है.

कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी काफी सक्रिय हैं और लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखने से लेकर तमाम मामलों को ट्वीट कर उठा रही हैं. इसी कड़ी में श्रमिक ट्रेन से घर वापसी करने वाले मजदूरों के लिए कांग्रेस ने किराया देने का दांव चला. इसके बाद प्रियंका ने पैदल घर जाने वाले श्रमिकों के लिए अपनी ओर से 1000 बस चलाने की पेशकश कर दी.

प्रियंका गांधी ने 16 मई को सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर कहा था कि हजारों श्रमिक, प्रवासी भाई-बहन बिना खाए भूखे-प्यासे, पैदल दुनिया भर की मुसीबतों को उठाते हुए अपने घरों की ओर चले आ रहे हैं. यूपी के हर बॉर्डर पर बहुत मजदूर मौजूद हैं. उन्हें प्रदेश के अंदर आने नहीं दिया जा रहा. ऐसे में 1000 बसों को चलाने की अनुमति देकर श्रमिकों की सेवा करने दीजिए. प्रियंका गांधी ने गाजियाबाद के गाजीपुर बॉर्डर से 500 और नोएडा बॉर्डर से 500 बसें चला कर लॉकडाउन में फंसे प्रवासी श्रमिकों को उनके गन्तव्य तक पहुंचाने की उत्तर प्रदेश सरकार से अनुमति मांगी थी.


Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।