Skip to main content

सुर्खियों के पारः लॉकडाउन के बाद भी लंबे समय तक बनी रहेगी 'दूरी की मजबूरी

लॉकडाउन खत्म होने के बाद सामाजिक शिष्टाचार में एक बड़ा बदलाव आएगा. अब जबकि भारतीय अपनी सामान्य जिंदगी में लौटने की तैयारी कर रहे हैं ऐसे में उनके व्यवहार में बदलाव आना निश्चित है. मेल-जोल के तरीके पहले जैसे नहीं रहेंगे. अभिवादन के तरीके पूरी तरह बदले होंगे. जैसे, अब दफ्तर में अपने सहयोगियों से हाथ मिलाना या फिर हफ्तों बाद अपने किसी दोस्त से मिलने पर गले लगना आश्चर्य का विषय होगा.

हमेशा के लिए न सही पर कुछ समय के लिए तो मास्क, दस्ताने, हाइ-फाइ और तीन मीटर की सामाजिक दूरी बनाना हमारे सामाजिक व्यवहार का हिस्सा रहेंगे. हाथ मिलाना, हाइ-फाइ, गले लगना और मुस्कान यह सब फिलहाल हमारी जिंदगी से नदारद रहेंगे. जब भी हम किसी नए व्यक्ति से मिलेंगे या फिर अपने दोस्तों से दोबारा मुलाकात करेंगे तो वायरस का खौफ हम पर हावी रहेगा. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ न्यूरो साइंसेज (निमहैन्स) में मनोवैज्ञानिक डॉ. मनोज शर्मा कहते हैं, '' देश ही क्यों पूरी दुनिया का न्यू नॉर्मल अब बिल्कुल अलग होगा. कोरोना संकट से उबरने के बाद भी लोग सालों इस त्रासदी के असर को नहीं भूलेंगे. सामाजिक दूरी अब लोगों की जिंदगी का हिस्सा होगी. अपने बच्चों को लोग बाकायदा यह सिखाएंगे की वे अपने बड़ों के पैर छूने की जगह उन्हें नमस्ते करें, अब बच्चों को गले लगाकर प्यार-दुलार करने पर लोग एतराज करेंगे.''

मनोवैज्ञानिक ऋतिका छाबड़ा कहती हैं, '' लंबे समय से लॉकडाउन में रह रहे लोग इसके खुलने के बाद एक दूसरे मिलकर तो खुश होंगे, लेकिन वे समाजाकि दूरी के मानक का पूरा ध्यान रखेंगे. आप देखेंगे कि जब लंबे समय के बाद आप किसी अपने से मिलेंगे तो वह गर्मजोशी नहीं होगी जो पहले हुआ करती थी. कहीं न कहीं यह संदेह और चिंता आपके भीतर रहेगी कि आप जिससे मिल रही/ रहे हैं कहीं वह संक्रमित तो नहीं.''

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।