Skip to main content

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की एक और मुहिम नाकाम, मुस्लिम देशों ने दिया झटका

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की तमाम कोशिशें बेकार साबित हो रही हैं. संयुक्त राष्ट्र में इस्लामोफोबिया पर इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के राजदूतों का एक अनौपचारिक समूह बनाने की पाकिस्तान की मुहिम को मुस्लिम देशों ने ही खारिज कर दिया.
पाकिस्तानी अखबार डॉन ने एक राजनयिक सूत्र के हवाले से लिखा है, संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने इस्लामिक सहयोग संगठन के प्रतिनिधियों की वर्चुअल बैठक में इस्लामोफोबिया का मुद्दा उठाया और एक समूह बनाने की मांग की. लेकिन यूएई और मालदीव ने पाकिस्तान के प्रस्ताव को खारिज कर दिया.
यह इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के सदस्य देशों की नियमित बैठक थी. पाकिस्तानी राजदूत ने भारतीय मुसलमानों और कश्मीर को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के हाथों इनका उत्पीड़न हो रहा है.
अकरम तमाम आरोप लगाने के बाद ही नहीं रुके बल्कि उन्होंने ओआईसी सदस्य देशों को आगाह भी किया कि वे भारत से धोखा ना खाएं. पाकिस्तानी राजदूत ने भारत पर तमाम आरोप लगाते हुए इस्लामोफोबिया को काउंटर करने के लिए ओआईसी देशों का एक समूह बनाने की भी बात कही.
मालदीव ने पाकिस्तान का खुलकर विरोध किया. मालदीव मीडिया के मुताबिक, मालदीव के राजदूत थिलमीजा हुसैन ने भारत को अलग से निशाने पर लेने का विरोध किया और कहा कि दिल्ली पर इस्लामोफोबिया का आरोप लगाना तथ्यात्मक रूप से सही नहीं होगा. इससे दक्षिण एशिया की धार्मिक सौहार्दता को भी नुकसान पहुंचाएगा.
वहीं, बैठक की अध्यक्षता कर रहे यूएई के राजदूत ने भी पाकिस्तान के अनुरोध को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि इस्लामोफोबिया पर अनौपचारिक समूह बनाने का फैसला सदस्य देशों के विदेश मंत्री ही ले सकते हैं.
यूएई और मालदीव ने भारत के पक्ष में खड़े होकर पाकिस्तान की एक और मुहिम नाकाम कर दी. पाकिस्तान के एक राजदूत ने कहा, "ओआईसी में इस तरह के समूहों का बनना आम बात रही है और राजदूतों के स्तर पर ही इनका गठन हो जाता था. इस तरह के समूहों से लॉबीइंग करने में आसानी होती थी." जाहिर है पाकिस्तान इस्लामोफोबिया के नाम पर गुट बनाकर भारत को निशाने पर लेना चाहता था.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार को इसे लेकर एक ट्वीट भी किया था. कुरैशी ने लिखा था, पाकिस्तान यूएन और ओआईसी से इस्लामोफोबिया वाली मोदी की हिंदुत्ववादी विचारधारा की आलोचना करने की लगातार अपील करता रहा है. हालांकि, कुरैशी ने एक ट्वीट में मोदी पर द्रविड़ियन सर्वश्रेष्ठता की विचारधारा अपनाने का आरोप लगाया जिसे लेकर वो ट्रोल हो गए. बाद में उन्होंने अपने ट्वीट से द्रविड़ियन शब्द हटाकर हिंदुत्व कर दिया था.

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।