Skip to main content

हथियारों के दम पर कड़कनाथ मुर्गों की लूट, CCTV में कैद हु़ए लुटेरे

मध्य प्रदेश में एक अजीब लूट का मामले सामने आया है. यहां सात-आठ हथियारबंद लोग, मुंह पर नकाब लगाकर लॉकडाउन में मुर्गे की लूट करने पहुंचे. इस अनोखी लूट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बदमाशों ने अनोखी लूट की. बैतूल के सारणी थाना क्षेत्र के बगडोना इलाके में स्थित कड़कनाथ के कुल्फी फॉर्म पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया. पॉल्ट्री फॉर्म की सुरक्षा करने के लिए तैनात चौकीदार को भी उन्होंने हथियारों के दम पर बंधक बना दिया और करीब पचास कड़कनाथ मुर्गे लूटकर ले गए.
लूट की यह अजीबोगरीब घटना शनिवार की रात लगभग 12 बजे की है. घटना को लेकर साढ़े चार मिनट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें पूरी घटना कैद है. सीसीटीवी में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं. वे ऐसी लूट करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं.
नॉनवेज खाने वालों की पहली पसंद कड़कनाथ रहती है. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इन लुटेरों की तलाश में जुट गई है. सवाल यह भी है कि जब लॉकडाउन चल रहा है और पुलिस की सख्ती है तो इन बदमाशों ने इस घटना को अंजाम कैसे दे दिया?
पॉल्ट्री फार्म के संचालक योगेश जावलकर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में लुटेरे कैद हो गए हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें इस लूट से लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है. कड़कनाथ मुर्गे की कीमत डेढ़ हजार से 2 हजार रुपये तक होती है. क्षेत्र में कड़कनाथ मुर्गों का एक ही पॉल्ट्री फार्म है. यह भी मुख्य मार्ग पर स्थित है. पॉल्ट्री फार्म संचालक ने सारणी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है.
एडिशनल एसपी श्रध्दा जोशी का कहना है कि घटना की सूचना 100 डायल पर मिली थी. इसमें सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं जिसमें कुछ हथियारबंद लोग कड़कनाथ मुर्गे की चोरी करने की घटना को अंजाम दे रहे हैं. मामले की जांच चल रही है.


Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।