Skip to main content

एसिड अटैक पर टिकटॉक स्टार फैजल सिद्दीकी ने बनाया वीडियो, एक्शन लेगा NCW

टिक टॉक स्‍टार फैजल सिद्दीकी मुश्किल में पड़ गए हैं. उनकी एक वीडियो के चलते उनके खिलाफ ट्विटर पर लोगों का गुस्‍सा फूट रहा है. हाल ही में फैजल ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे लड़कियों पर एसिड अटैक का महिमामंडन करते नजर आ रहे हैं. अब ट्विटर पर हो रहे हंगामे के बाद इस पर राष्‍ट्रीय महिला आयोग (NCW) कार्रवाई करने जा रहा है.

एसिड अटैक को प्रमोट करता है वीडियो?

वायरल वीडियो में फैजल एक ऐसे लड़के की एक्टिंग कर रहे हैं, जो अपने प्यार को खो देने का गम कर रहा है. वो अपनी प्रेमिका से कहते हैं कि उसने तुझे छोड़ दिया, जिसके लिए तूने मुझे छोड़ा था? और फिर उसपर कुछ फेंकते हैं. ये एसिड होता है, जिसकी वजह स लड़की का चेहरा खराब हो जाता है.

NCW लेगा एक्शन?

ट्विटर पर यूजर्स इस वीडियो की निंदा कर रहे हैं, जिसके बाद बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा ने NCW की चेयरपर्सन रेखा शर्मा को टैग किया और मामले को हाइलाइट किया. इसके बाद रेखा शर्मा ने उन्हें जवाब दिया कि वे इस मामले को पुलिस और टिकटॉक इंडिया तक लेकर जाएंगी.

बता दें कि फैजल सिद्दीकी, टिक टॉक के पॉपुलर स्टार हैं और उनके 13.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. फैजल सिद्दीकी टीम नवाब के मेंबर और टिकटॉकर आमिर सिद्दीकी के भाई हैं.

करीना कपूर को आई दोस्तों की याद, फोटो शेयर कर बोलीं-सपने देखने का दिन है

पाताल लोक के बाद नए प्रोजेक्ट की तैयारी में अनुष्का, सीरीज में दिखेंगी साक्षी तंवर

आमिर हाल ही में विवादों में आ गए थे. उन्‍होंने एक लंबा-चौड़ा वीडियो जारी कर यूट्यूब से ज्‍यादा टिक टॉक को बेहतर बताया था. इसके जवाब में मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाती ने एक वीडियो जारी कर आमिर को बुरी तरह रोस्‍ट किया था. हालांकि बाद में यूट्यूब से कैरी के वीडियो को हटा दिया गया.

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।