Skip to main content

PM मोदी के खिलाफ कमेंट पर भज्जी-युवी ने लगाई थी लताड़, अब ये बोले आफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने हाल ही में पीओके के एक इलाके का दौरा किया था और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर बयानबाजी की थी. शाहिद आफरीदी की इस हरकत पर भारतीय क्रिकेटरों ने मुंहतोड़ जवाब दिया था, जिसमें हरभजन सिंह और युवराज सिंह भी शामिल थे.
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने हाल ही में पीओके के एक इलाके का दौरा किया था और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर बयानबाजी की थी. शाहिद आफरीदी की इस हरकत पर भारतीय क्रिकेटरों ने मुंहतोड़ जवाब दिया था, जिसमें हरभजन सिंह और युवराज सिंह भी शामिल थे.
अब शाहिद आफरीदी ने जवाब देते हुए कहा है, 'हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने मेरे फाउंडेशन के लिए जो किया उसके लिए मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा, लेकिन सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि वो लोग एक मजबूर हालात में जी रहे हैं. वो वहां रह रहे हैं ऐसे में उनकी यह मजबूरी है. मुझे पता है कि लोग वहां क्या महसूस कर रहे हैं. इसके आगे मैं कुछ नहीं कह सकता हूं.'
बता दें कि हाल ही में शाहिद आफरीदी ने पीओके में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कहा था, 'कोरोना से बड़ी बीमारी मोदी के दिल और दिमाग में हैं और वह बीमारी मजहब की बीमारी है. उस बीमारी को लेकर वह सियासत कर रहे हैं और हमारे कश्मीर कश्मीरी भाई-बहनों और बुजुर्गों के साथ जुल्म कर रहे हैं. उन्हें इसका जवाब देना होगा.'
आफरीदी ने कहा था, 'मोदी बहुत दिलेर बनने की कोशिश करते हैं, लेकिन हैं डरपोक आदमी. मोदी ने कश्मीर में सात लाख भारत के सैनिक तैनात कर रखे हैं. इतने सैनिक हमारी पूरी पाकिस्तान की फौज में हैं.' आफरीदी ने कहा था, 'उन्हें यह नहीं पता कि उन 7 लाख फौजियों के पीछे 22-23 करोड़ की फौज और खड़ी है और हम अपनी पाकिस्तानी फौज के साथ हैं.'
आफरीदी के इस बयान के बाद ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने उन्हें आड़े हाथों लिया था. हरभजन सिंह ने कहा था, 'आफरीदी ने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं. यह बहुत निराश करने वाली बात है कि शाहिद आफरीदी हमारे देश और प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी घटिया बातें कर रहा है. इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.' 
बता दें कि हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने कोरोना वायरस की लड़ाई के मद्देनजर शाहिद आफरीदी के फाउंडेशन के लिए मदद की अपील की थी, जिसके बाद दोनों भारतीय खिलाड़ियों को ट्रोल किया गया था. लेकिन पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर के इस शर्मनाक बयान के बाद हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने उनसे सभी रिश्ते तोड़ दिए.
हरभजन सिंह ने कहा था, 'ईमानदारी से कहूं तो शाहिद आफरीदी ने हमें अपने फाउंडेशन के लिए दान की अपील करने के लिए कहा था. इंसानियत के लिए हमने कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के लिए ऐसा किया. शाहिद आफरीदी के साथ उनके संबंध का चैप्टर अब बंद हो गया है. एक व्यक्ति ने मुझे मानवता के लिए अपील करने के लिए कहा, और मैंने अपना काम किया. अब मेरा यहां से किसी भी शाहिद आफरीदी के साथ कोई संबंध नहीं है.'

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।