Skip to main content

Twitter में आया नया फीचर, रिप्लाई के फीचर को कर सकते हैं हाइड

माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter में एक फीचर की शुरुआत हुई है. इसकी टेस्टिंग कंपनी पिछले कुछ महीनों से कर रही थी. कंपनी ने ऐलान किया है कि अब ट्विटर यूजर्स ये तय कर पाएंगे कि कौन उनके ट्वीट का रिप्लाई कर सकता है. चूंकि ट्विटर में इस तरह का फीचर है कि अगर आपने एक नॉर्मल ट्वीट किया है तो कोई भी इसका रिप्लाई कर सकता है.

यानी अब आप ऐसे भी ट्वीट कर सकते हैं जिन्हें सिर्फ लाइक और रीट्वीट किया जा सके. अब भी इस तरह का एक फीचर है जिससे ट्वीट लॉक कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करने का बाद आपका ट्वीट कोई रीट्वीट भी नहीं कर सकता है.

गौरतलब है कि फिलहाल इस फीचर को कंपनी ने लिमिटेड यूजर्स के लिए जारी किया है. जल्द ही इसे दुनिया भर के सभी ट्विटर यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा.

कैसे काम करेगा ये फीचर

Twitter ने कहा है कि ट्वीट करने से पहले यूजर्स को तीन ऑप्शन्स मिलेंगे जिनमें से कोई भी चुन सकते हैं. Everyone, only people you follow, people you mention - ये तीन ऑप्शन्स मिलेंगे.

पहला ऑप्शन यानी Everyone - इसे सेलेक्ट करने पर आपके ट्वीट का रिप्लाई हर यूजर्स कर सकते हैं. दूसरे ऑप्शन के तहत सिर्फ वो ही रिप्लाई कर पाएंगे जिन्हें आप फॉलो करते हैं, तीसरा ऑप्शन सेलेक्ट करने पर सिर्फ वो यूजर्स ही रिप्लाई कर पाएंगे जिन्हें आपने उस ट्वीट में टैग या मेंशन किया है.

आप जैसे ही इनमें आखिर के दो ऑप्शन में से कोई एक चुन कर ट्वीट करेंगे वैसे ही आपके ट्वीट के नीचे दिया गया Reply आइक़ॉन ग्रे हो जाएगा यानी डिसेबल कर दिया जाएगा.

हालांकि इस ट्वीट को रीट्वीट किया जा सकेगा और कॉमेन्ट के साथ रीट्वीट भी किया जा सकता है. इस तरह के ट्वीट को लाइक भी किया जा सकेगा.

गौरतलब है कि हाल ही में ट्विटर Reply को हाइड करने का फीचर लाया है. इसके तहत आप अपने ट्वीट पर किए गए किसी के रिप्लाई को हाइड कर सकते हैं.


Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।