Skip to main content

कोरोना की रफ्तार थामने उपचुनाव और राजनैतिक कार्यक्रमों को रोकने पत्रकार संघ ने सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी। प्रदेश में इन दिनों कोरोना की तूफानी रफ्तार के लिए विवाह समारोहों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। यह कहा जा रहा है कि शादी विवाह में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने और कोरोना गाइडलाइन  का पालन न करने के कारण कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अंतिम विवाह समारोह 30 जून को था। लेकिन इससे भी शासन और प्रशासन ने सबक नहीं सीखा।

शादी विवाह तो अब समाप्त हो गए। लेकिन प्रदेश में उपचुनाव के चलते जिस अंदाज में राजनैतिक कार्यक्रम हो रहे हैं और हजारों लोग कार्यक्रमों में जुट रहे हैं। नेताओं के स्वागत समोराह गांव-गांव हो रहे हैं, उससे कोरोना संक्रमण के व्यापाक फैलाव की संभावना  और बढ़ गई है। इसे देखते हुए प्रदेश में होने वाले 24 उपचुनाव और राजनैतिक कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग उठने लगी है।

आज 11 जुलाई को दोपहर 2 बजे पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम को ज्ञापन सौंपकर उनसे मांग की। पत्रकार संघ ने मांग की कि जिले में बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए फिलहाल दिग्गज नेताओं के दौरे और कार्यक्रमों पर रोक लगाई जाए। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई है कि यदि इन कार्यक्रमों के माध्यम से संक्रमण फैला तो इसकी जिम्मेदारी उनकी होगी।

पिछले एक सप्ताह में शिवपुरी जिले सहित पूरे प्रदेश में कोरोना के ग्राफ में आश्चर्यजनक वृद्धि नोट की गई है। पिछले 10 दिन में शिवपुरी में ही एक सैकड़ा से अधिक मरीज सामने आए हैं। शिवपुरी के अलावा ग्वालियर, मुरैना और भिंड में तो कोरोना की रफ्तार इससे भी कहीं अधिक तेज है।

मुरैना में कोरोना मरीजों की संख्या 900 पहुंचा गई है और कल 100 से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोरोना संक्रमण में फैलाव का कारण जून माह में हुए विवाह समारोह को बताया जा रहा है। लेकिन यह भी सच्चाई है कि उपचुनाव को देखते हुए प्रदेशभर में नेताओं के दौरे हुए हैं और स्थानीय नेताओं की भोपाल दौड़ हुई है।

गांव-गांव में राजनैतिक कार्यक्रम हुए हैं और हो रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे बन रहे हैं। पिछले दिनों गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पोहरी क्षेत्र का दौरा हुआ। जिसमें कोरोना गाईडलाईंस का खुला उल्लंघन नजर आया। उनके स्वागत कार्यक्रम में बेशुमार भीड़ उमड़ी। अधिकांश लोग मास्क भी नहीं पहने थे।

छोटे-छोटे गांवों में नेताओं और बाहर से आने वाले पार्टी पदाधिकारियों और व्हीआईपी के दौरे हो रहे हैं। जिससे यह आशंका साफ नजर आ रही है कि यदि सचेत नहीं हुए तो कोरोना का संक्रमण घर-घर में फैल जाएगा और कोई भी इससे बच नहीं पाएगा।

ऐसी स्थिति में आवश्यक है कि पूरे प्रदेश में आपातकालीन स्थिति को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से उपचुनावों पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगाई जाए तथा नेताओं के दौरे प्रतिबंधित किए जाएं। कानून की नजर में सब बराबर होते हैं और इस कारण कोरोना संक्रमण की आशंका के कारण किसी को रियायत नहीं दी जानी चाहिए।

कोरोना गाईडलाईंस का नेता पालन नहीं करेंगे तो नजीर कैसे बनेंगे

मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश और देश में उनकी सरकार है और कोरोना रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सजग हैं और दोनों नेता कोरोना गाईडलाईंस के पालन की बात करते हैं।

ऐसे समय में उनके द्वारा बनाई गई गाईडलाईंस का यदि वह स्वयं तथा हम यदि पालन नहीं करेंगे तो कैसे दूसरे से अपेक्षा करेंगे। शिवपुरी जिले में करैरा और पोहरी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं और इन दो उपचुनावों को देखते हुए नेताओं के गांव-गांव के दौरे शुरू हो गए हैं।

राजनैतिक कार्यक्रमों में जबरदस्त भीड़ जुट रही है। ऐसी स्थिति में कोरोना गाईडलाईंस का कैसे पालन होगा यह समझा जा सकता है। इसलिए यह अत्यंत आवश्यक है कि शिवपुरी जिले सहित प्रदेश में हो रहे उपचुनावों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और व्हीआईपी लोगों के दौरों पर प्रतिबंध हो।

इस पर कोलारस विधायक रघुवंशी ने पत्रकारों की इस मांग की गंभीरता को समझा और तत्काल सीएमएचओं से संपर्क करने का प्रयास किया। परंतु उनसे संपर्क नहीं हो सका। उसके बाद विधायक रघुवंशी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इस मामले को लेकर भोपाल कार्यालय तक अबगत कराने की बात कही। 

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।