Skip to main content

शिवपुरी ! वन विभाग की टीम पर हमला कर ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ा ले गए माफिया

खनियांधाना। शिवपुरी। खनियाधाना थाना क्षेत्र में वन विभाग की सिलपुरा बीट में पेट्रोलिंग करते समय वन विभाग की टीम पर हमला कर ट्रैक्टर ट्रॉली को छुड़ा ले जाने का मामला सामने आया है। घटना में दो वन कर्मी घायल हो गए।
वन विभाग के अधिकारियों को फॉरेस्ट एरिया में अवैध उत्खनन की सूचना मिली थी। जिस पर फॉरेस्ट विभाग की टीम ने ग्राम नदनवारा पर पहुंचकर अवैध रेत से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर राजसात की कार्रवाई के लिए थाने ले जा रहे थे। रास्ते में ग्राम रिछाई के पास रेत माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया और दोनों ट्रैक्टर ट्राली छुड़ाकर ले गए।
इसी दौरान हुए संघर्ष में दो वन कर्मी घायल हो गए जिन्हें खनियाधाना अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा वन विभाग की गाड़ियों के कांच भी फोड़ दिए। सूचना मिलने पर पिछोर रेंजर अनुराग तिवारी तथा डिप्टी रेंजर खनियाधाना रवि पटेरिया ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।
जानकारी के मुताबिक फॉरेस्ट गार्ड कौशल शर्मा अपने साथी रोहित शर्मा के साथ सिलपुरा बीट क्षेत्र में अपनी ड्यूटी कर रहे थे दोपहर में उन्हें दो ट्रैक्टर ट्रॉली वन विभाग की जमीन पर रेत का अवैध रूप से उत्खनन करते हुए दिखाई दिए जिस पर उन्होंने दोनों वाहनों को पकड़कर अपने अधिकारियों को सूचित किया तथा दोनों वाहनों को जप्त कर अपने साथ बन चौकी खनियाधाना लाने लगे ।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।