Skip to main content

मंत्री बनने के बाद पहली बार कल आ रही हैं यशोधरा राजे, खींचा जाएगा विकास का खाका

शिवपुरी। तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 26 अगस्त को मंत्री बनने के बाद 2 दिन के दौरे पर पहली बार शिवपुरी आ रही है। शिवपुरी में उनके समर्थकों द्वारा उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां की जा रही हैं।

भाजपा नगर महामंत्री हरिओम राठौर ने बताया कि हमारी नेता और प्रदेश सरकार की यशस्वी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे ग्वालिय से शिवपुरी पहुंचेगी और ग्वालियर वायपास पर उनका ढोल तासों के साथ जोरदार स्वागत किया जाएगा।

श्री राठौर ने नगर मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं से कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है और कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति और कार्यकर्ता मास्क लगाकर आएं तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। श्री राठौर ने बताया कि यशोधरा राजे का यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण है। क्योकि इसमें वह शिवपुरी विकास पर शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से चर्चा करेंगी। वहीं शहर विकास का खाका भी इस दौरान खींचा जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरे में यशोधरा राजे के साथ तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव आयुक्त और राजीव गांधी प्रोधौगिकी विश्वविद्यालय, कुलपति भी रहेंगे। यशोधरा राजे पहले दिन 26 अगस्त को आईटीआई में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के स्वरूप में उन्नयन करने की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा करेंगी।

इस दौरान वह शासकीय पॉलिटेक्रिक और इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण कर इस बात पर विचार विमर्श करेंगी कि कैसे इसे प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थान बनाया जाए। दौरे के दूसरे दिन यशोधरा राजे सिंधिया जनप्रतिनिधियों और शहर के प्रबुद्धजनों से भेंट कर नगर के विकास पर चर्चा करेंगी।

यशोधरा राजे का यह दौरा मुख्य रूप से बेरोजगारी समस्या के निधान के लिए है। शहर के आईटीआई और इंजीनियरिंग कॉलेज दो बड़े संस्थान हैं। जहां यदि युवाओं को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ रोजगार पूरक कोर्स के साथ जोड़ा जाए तो उन्हें रोजगार के अवसर तेजी से मिलना शुरू हो जाएंगे।

इससे युवकों को डिग्री हासिल करने के बाद बेरोजगारी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी तारतम्य में तकनीकी शिक्षा विभाग की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा है। जहां वह रोजगार अवसरों का कैसा विस्तार किया जाएगा। इस विषय में विस्तृत रूप से विचार विमर्श करेंगी और रूप रेखा बनाएंगी।

इसीलिए पूरे मंंत्रालय की टीम को पहली बार वह अपने साथ शिवपुरी लेकर आ रही हैं। शिवपुरी को शिक्षा का प्रमुख केंद्र बिंदु बनाने की दिशा में यह एक अनुकरणीय प्रयास होगा। कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए 27 अगस्त को पार्टी कार्यकर्ताओ, पार्षदों, पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनों एवं नागरिकों से अलग अलग तय समयनुसार सुरक्षित दूरी को ध्यान में रखते हुए मुलाकात करेंगी उन्होंने शिवपुरी में संक्रमण की अधिकता को देखते हुए जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी से अपील की है की कोविड 19 के लिए सरकार द्वारा जारी नियमावली का आवश्यकरूप से पालन करे।

मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा है कि मेरे दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की सरकारी नियमो की अवहेलना न करे। भीड़ न करे, सामाजिक दूरी बनाए रखे आवश्यक रूप से मास्क लगाए।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।