Skip to main content

लोकसेवा आयोग एवं संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षाओं में सफल उम्मीदवारो मिलेगी प्रोत्साहन राशि: ऐसे करें आवेदन

शिवपुरी। विमुक्त, घुमक्कड, अर्द्धघुमक्कड जनजाति वर्ग के उम्मीदवारो को प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत म0प्र0 लोक सेवा आयोग एवं संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षाओं में विभिन्न स्तरो पर सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारो को प्रोत्साहन राशि दिए जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। पात्र उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र 27 अगस्त तक सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग जिला शिवपुरी में मय अभिलेख के जमा करा सकते है। 

पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त धुमक्कड़, अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि अखिल भारतीय, राज्य प्रशासनिक सेवाओं के विमुक्त, घुमक्कड, अर्द्धघुमक्कड जनजाति वर्ग के उम्मीदवारो को प्रोत्साहन योजना संचालित है। इस योजनांतर्गत म0प्र0 लोक सेवा आयोग एवं संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षाओ में विभिन्न स्तरो पर सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारो को प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

म.प्र.लोकसेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 20 हजार रूपए संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 40 हजार रूपए तथा म.प्र.लोकसेवा आयोग की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 30 हजार रूपए संघ लोक सेवा की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 60 हजार रूपए एवं म.प्र.लोकसेवा आयोग के साक्षात्कार में सफल होने पर 25 हजार रूपए संघ लोक सेवा आयोग के साक्षात्कार में सफल होने पर 50 हजार रूपए का वितरण नियमानुसार किया जाएगा।

विमुक्त, घुमक्कड, अर्द्धघुमक्कड जनजाति वर्ग के महाविद्यालयीन स्तर के विद्यार्थियों को आवास जो दूरस्त स्थान के जिला स्तर एवं तहसील स्तर पर निवास करते हो जिनका जिला स्तर एवं तहसील स्तर पर स्वंय एवं परिवार का कोई मकान न हो उन विद्यार्थियों को आवास भाडा भत्ता का प्रदाय किया जाना है।

जिला मुख्यालय पर प्रति विद्यार्थी राशि 1250 रूपए एवं तहसील अथवा विकासखण्ड मुख्यालय एवं अन्य शहरो में राशि 1000 रूपए प्रति विद्यार्थी प्रतिमाह की दर से आवास भाडा भत्ता नियम अनुसार देय होगा।

विमुक्त जाति बस्तियों में विद्युतीकरण योजनान्तर्गत विमुक्त घुमक्कड अर्द्धघुमक्कड जनजाति बाहुल्य बस्तियों, मजरें, टोलो, पारो, डेरो तथा नगरीय बस्तियों में जिनमें इन सुविधाओ का पूर्ण रूप से अभाव हो योजना के दूसरे चरण में ऐसी विमुक्त घुमक्कड अर्द्धघुमक्कड जनजाति बाहुल्य बस्तियों, डेरो में यह कार्य कराया जा सकेगा जिनमें विद्यमान सुविधाएं विमुक्त, घुमक्कड, अर्द्धघुमक्कड जनजाति की जनसंख्या के मान से पर्याप्त नही है क्षेत्रों की पहचान कर बस्तियो में विद्युत लाईन का विकास एवं विस्तार कराया जाना है।

शिवपुरी जिले में निवासरत विमुक्त, घुमक्कड, अर्द्धघुमक्कड जनजाति के उम्मीदवार योजना से सम्बंधित आवश्यक जानकारी विभाग में कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।