Skip to main content

Yogi Adityanath बोले, अयोध्या में मस्जिद के उद्घाटन में नहीं जाएंगे, भड़की सियासत

अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने एक इंटरव्यू में कहा कि एक योगी और हिंदू होने के नाते वे अयोध्या में बनने वाली मस्जिद के उद्घाटन में नहीं जाएंगे। योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर सियासी बवाल मच गया है। समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले प्रतिक्रिया दी है और मांग की है कि मुख्यमंत्री को माफी मांगना चाहिए। बता दें, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने मस्जिद निर्माण के लिए 5 एकड़ जमीन अयोध्या में दी है। इस पर मस्जिद बनाई जाना है, जिसके लिए प्लानिंग शुरू हो गई है।

Yogi Adityanath का पूरा बयान

मस्जिद के उद्घाटन पर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए Yogi Adityanath ने कहा था, यदि आप मुझसे एक मुख्यमंत्री के रूप में पूछ रहे हैं तो मुझे किसी धर्म, सम्प्रदाय के साथ कोई समस्या नहीं है। लेकिन एक योगी से यह सवाल पूछा जा रहा है तो एक हिंदू होने के कारण मैं वहां बिल्कुल नहीं जाऊंगा। हिंदू होने के नाते अपनी उपासना विधि का पालन करना मेरा अधिकार है। बाबरी मस्जिद केस में मैं न वादी हूं न प्रतिवादी। यही कारण है कि मुझे न तो बुलाया जाएगा, ना ही मैं जाऊंगा। मुझे पता है कि मुझे बुलावा नहीं आएगा।

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, जिस दिन वो मुझे बुलाएंगे, देश में कई लोगों की धर्मनिरपेक्षता खतरे में पड़ जाएगी। मैं अपना काम करता रहूंगा और यही कोशिश रहेगी कि बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग को योजनाओं का फायदा मिलता रहे।

Samajwadi Party बिफरी, कांग्रेस चुप

Samajwadi Party ने योगी आदित्यनाथ के बयान पर आपत्ति ली है और उत्तर प्रदेश की जनता से माफी मांगी की मांग की है। वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया है। सपा प्रवक्ता पवन पांडे ने कहा कि इस बयान के जरिए मुख्यमंत्री ने अपनी शपथ का उल्लंघन किया है। योगी आदित्यनाथ एक मुख्यमंत्री हैं, ना कि हिंदू।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।