Skip to main content

हर्षवर्धन बोले, दुनिया में विकसित हो रहीं 250 कोरोना वैक्सीन, 30 सिर्फ भारत की

डॉ हर्षवर्धन ने भारत साइंटिफिक कम्युनिटी की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में 200 से 250 कोरोना वैक्सीन विकसित की जा रही हैं.इनमें से सिर्फ 30 भारत में हैं, जो अलग अलग स्टेज में हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन को विकसित करने में भारतीय वैज्ञानिकों ने शानदार काम किया है. डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि पूरी दुनिया में 250 कोरोना वैक्सीन पर काम हो रहा है इनमें से 30 सिर्फ भारत में ही हैं. डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि वैक्सीन के विकास में हम दुनिया के किसी भी देश से पीछे नहीं रहे हैं. 

केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोरोना के खिलाफ देश ने दो फ्रंट पर काम किया. उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जहां एक तरफ डॉक्टर्स, नर्स और अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स ने अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की जान बचाने में जुटे थे, वहीं दूसरी तरफ हमारे वैज्ञानिकों ने भी अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कर जो काम कर दिखाया, वो ऐतिहासिक है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये काम स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा. 

कोरोना के खिलाफ भारत के वैज्ञानिकों की कामयाबी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के उन 4-5 देशों में शामिल है, जिसने कोरोना वायरस को सबसे पहले आइसोलेट करने में सफलता प्राप्त की थी. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के नए म्यूटेंट वायरस को भी हमने आइसोलेट कर लिया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वैक्सीन के विकास में हम दुनिया के किसी भी देश से पीछे नहीं रहे हैं. 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने वायरस को स्टोर करने के लिए बायो रिपॉजिट्री भी बनाई, ताकि इंड्रस्ट्री, स्टूडेंट, फार्मा कंपनी इस पर रिसर्च कर सके. डॉ हर्षवर्धन ने भारत साइंटिफिक कम्युनिटी की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में 200 से 250 कोरोना वैक्सीन विकसित की जा रही हैं. इनमें से सिर्फ 30 भारत में हैं, जो अलग अलग स्टेज में हैं. डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि ये वैक्सीन अलग-अलग स्टेज में हैं. इनमें से दो को तो आपात इस्तेमाल की अनुमति भी मिल चुकी है. 
उन्होंने कहा कि आज भारत इस स्थिति में है कि WHO और वैक्सीन पर ग्लोबल अलायंस GAVI को भारत की दक्षता पर भरोसा है. उन्होंने कहा कि दुनिया भर में जो भी वैक्सीन बन रहे हैं उसकी गुणवत्ता, प्रभावकारिता और क्लीनिकल ट्रायल के परिणामों के विश्लेषण और प्रोटोकॉल तैयार करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय फोरम द्वारा दुनिया की 7 प्रयोगशालाओं को चुना गया है. इनमें भारत की एक प्रयोगशाला फरीदाबाद स्थित Translational Health Science & Technology Institute भी है. 

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।