Skip to main content

SBI खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, अब घर बैठे मिलेंगे ये सभी सुविधाएं, जानें किन ग्राहकों को होगा फायदा

अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक (State bank of India-SBI) कस्टमर हैं तो बैंक की ओर से आपको कई सारी सुविधाएं अब घर पर ही उपलब्ध कराई जाती हैं. यानी आपको उन सभी कामों के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है.

नई दिल्ली: अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक (State bank of India) कस्टमर हैं तो बैंक की ओर से आपको कई सारी सुविधाएं अब घर पर ही उपलब्ध कराई जाती हैं. यानी आपको उन सभी कामों के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है. स्टेट बैंक (SBI) की ओर से ग्राहकों को डोरस्टेप बैंकिंग (Doorstep Banking) की सुविधा दी जाती है. इस सुविधा में आपको बैंक की ओर से नॉन फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे चेक, डिमांड ड्राफ्ट, पे ऑर्डर आदि का पिक अप, अकाउंट स्टेटमेंट रिक्वेस्ट, टर्म ​डिपॉजिट रसीद घर पर ही पहुंचा दी जाती है. आइए आपको इस बैंकिग की खासियत के बारे में बताते हैं-
SBI ने दी जानकारी
SBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ग्राहकों को बैंक की ओर से घर पर कैश पिकअप, कैश डिलीवरी, चेक रिसीव करना, चेक मांग –पर्ची लेना, जीवन प्रमाणपत्र पिकअप, केवाईसी डॉक्युमेंट का पिकअप, ड्राफ्ट की डिलीवरी, फार्म 15 का पिकअप जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं.
कितना मंगवा सकते हैं कैश?
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में मिनिमम लिमिट 1,000 रुपये और मैक्सिमम लिमिट 20,000 रुपये की है. कैश विड्रॉल के लिए रिक्वेस्ट से पहले बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस होना अनिवार्य है. ऐसा नहीं होने पर ट्रांजैक्शन कैंसिल हो जाएगा.
डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस क्या है?
डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के द्वारा ग्राहक चेक जमा करने, पैसे निकालने और जमा करने, जीवन प्रमाण पत्र लेने जैसी कई सुविधाओं का घर बैठ लाभ ले सकते हैं. इस सर्विस से 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग, दिव्यांग व दृष्टि बाधित लोगों को अपने घर पर ही बैंकिंग सेवाएं प्राप्त करने में मदद मिलेगी. डोरस्टेप सर्विस के तहत बैंक का कोई कर्मचारी आपके घर आएगा और आपके कागज ले जाकर बैंक में जमा कर देगा.
किन ग्राहकों को नहीं मिलेगा डोर स्टेप बैंकिग का फायदा-
>> ज्वॉइंट खाते वाले ग्राहक को
>> अवयस्कों के खाते यानी माइनर अकाउंट्स
>> गैर-व्यक्तिगत प्रकृति वाले खाते
कैसे ले सकते हैं इस सुविधा का लाभ
बैंक के मोबाइल एप्लीकेशन, वेबसाइट या कॉल सेंटर के जरिए डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के लिए रजिस्टर किया जा सकता है. इसके अलावा कामकाजी दिनों में टोल फ्री नंबर 1800111103 पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच कॉल की जा सकती है. SBI डोरस्टेप बैंकिंग सर्विसेज के बारे में अधिक डिटेल्स के लिए ग्राहक

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।