Skip to main content

राज्य कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं को रखा जिलाधीश के समक्ष जिला परामर्श दात्री की बैठक कलेक्ट्रेट में हुई सम्पन्न, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

मुकेश गौड़ आशीष गौड।
कोबरा न्यूज़
शिवपुरीः- कर्मचारियों की समस्यओं के निराकरण हेतू जिला परामर्श दात्री की बैठक कलेक्ट्रेट में जिलाधीश रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई जिसमें डिप्टी कलेक्टर ब्रजेन्द्र सिंह यादव, ममता शाक्य सहित सभी विभाग प्रमुख एवं सभी मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघों के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित हुये। बैठक में राज्य कर्मचारी संघ ने परामर्श दात्री की बैठक आयोजित करने पर जिलाधीश का आभार प्रकट करते हुये कर्मचारियों की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया। 
म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के जिला संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा एवं राज कुमार सरैया ने संयुक्त रूप से वताया कि काफी लब्बे समय से  विभाग प्रमुखों द्वारा विभागीय परामर्श दात्री की बैठक समय पर आयोजित न होने से कर्मचारियों की समस्याओं का अंबार लग गया है । संघ ने विभागीय परामर्श दात्री की बैठकें आयोजित करने की मांग सहित जिले के समस्त विभागों की 14 सूत्रीय मांगों को बैठक की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के समक्ष रखा। जिन्हे गंभीरता से लेते हुये कलेक्टर शिवपुरी ने सभी विभाग प्रमुखों को कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश बैठक में दिये। कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुनने व त्वरित निराकरण की कार्यवाही किये जाने से समस्त कर्मचारी संघों ने जिलाधीश का आभार प्रकट किया है। परामर्श दात्री की बैठक में जिला संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा एवं राजकुमार सरैया ने सभी विभागों के कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा उनमें शिक्षा विभाग में परीक्षानुमति दो वर्षों से जारी न करने, कम्रोन्न्ति,एरियरों का भुगतान, गुरूजी से शिक्षक बने कर्मचारियों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, प्रतिनियुक्ति समाप्त हुये शिक्षकों की पदस्थापना, वरिष्ठ शिक्षकों को विद्यालयों का प्रभार दिये जाने, उच्च मा.शिक्षकों को शीघ्र क्रमोन्न्ति, सेवा पुस्तिकाओं का नियमित संधारण, हड़ताल अवधि के वेतन का भुगतान, कर्मचारियों को डुप्लीकेट सेवा पुस्तिका उपलब्ध कराने, विभागीय जांचों का शीघ्र निराकरण किये जाने, महिला बाल विकास में पर्यवेक्षकों के गोपनीय प्रतिवेदन भोपाल भेजने, पर्यवेक्षकों को टी.ए. देयकों का भुगतान, 4 प्रतिशत डीए एरियर, जिला चिकित्सालय में प्रत्येक माह 01 तारीख को वेतन का भुगतान, सर्विस बुकों का नियमित संधारण, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को ड्रेस आदि मांगें प्रमुख हैं। राज्य कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग जिलाधीश से की है। कर्मचारी संघो के जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों मे हिम्मत सिंह सोनकर, दुबे जी बाथम, कौशल गौतम, मनोज भार्गव, पवन अवस्थी, स्नेह रघुवंशी, विपिन पचौरी, अरविन्द सरैया, अशोक कुमार असैया, धीरज सिंह राजपूत, अनिल गुप्ता, तारिक सिद्वकी, ब्रजेश शुक्ला, राजकुमार साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

          कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़                                            राजेन्द्र पिपलौदा

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।