Skip to main content

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत शून्य प्रगति वाले 14 नोडल अधिकारियों के विरुद्ध हुई कार्यवाही।


प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत शून्य प्रगति वाले 14 नोडल अधिकारियों के विरुद्ध हुई कार्यवाही।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 26 नवम्बर 2025/ पीएम जनमन आवास योजनान्तर्गत शासन द्वारा 31 दिसंबर 2025 तक आवास पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी विजय राज ने प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण कार्य में शून्य प्रगति वाले 14 नोडल अधिकारियों के विरूद्ध आगामी आदेश तक वेतन रोके जाने की कार्यवाही की गई है। 
सीईओ श्री राज ने समस्‍त जनपद पंचायतों के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जनमन आवास योजनान्तर्गत 14 नोडल अधिकारियों की प्रगति 16 नवम्‍बर से 25 नवम्‍बर 2025 तक शून्य है, उक्त अधिकारियों का वेतन, मानदेय आहरण आगामी आदेश उपरांत ही किया जाए। जनमन आवास योजनान्तर्गत नोडल अधिकारियों को आवंटित पंचायतों के प्रभार का परिवर्तन नहीं किया जाए। यदि 15 नवम्‍बर 2025 के बाद पंचायतों का प्रभार बदला गया है तो उक्त आदेश को निरस्त करते हुए प्रभार यथावत रखा जाए। जिस भी नोडल अधिकारी का लक्ष्य पूर्ण हो गया है अथवा बेहद कम लक्ष्य शेष है तो उनको बड़े लक्ष्य वाली पंचायतों मे अतिरिक्त नोडल अधिकारी बनाया जाए। नोडल अधिकारी की अवकाश स्वीकृति मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की अनुशंसा उपरांत ही जाए।
सभी विकासखंड समन्वयक आवास प्रतिदिन नोडलवार जानकारी एक्सेल शीट में एवं मंगल फॉण्ट मे तैयार कर पीएमएवॉयजी ग्रुप में प्रेषित करेगे। सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों से अपेक्षा की जाती है कि वह प्रतिदिन नोडल अधिकारियों की समीक्षा करते हुए समय सीमा में लक्ष्य पूर्ति किया जाना सुनिश्चित करेगे।
शून्य प्रगति वाले 14 नोडल अधिकारियों में जनपद पंचायत कोलारस के एडीईओ राकेश चौबे, सहा. ग्रेड-2 गोपाल कृष्ण शर्मा एवं एपीओ मनरेगा सुबोध दीक्षित, जनपद पंचायत करैरा के उपयंत्री ज्योति स्वरूप, जनपद पंचायत शिवपुरी के सोशल ऑडिट वी.सी. दिनेश जोहरी, पीसीओ मुकेश पाराशर, उपयंत्री रविन्द्र जैन, उपयंत्री संदीप मीणा, जनपद पंचायत नरवर के पीसीओ रामदास गिल, पीसीओ फूलसिह माहोर, वी.सी. एसवीएम अजय यादव, जनपद पंचायत खनियाधाना के पीसीओ दिनेश गुप्ता, उपयंत्री पंकज जाट एवं पीसीओ राकेश कुमार गुप्ता शामिल है। 

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।