Skip to main content

ग्राम चमरौआ में उचित मूल्य दुकान विक्रेता पर खाद्यान्न खुर्दबुर्द का मामला दर्ज।

शिवपुरी, 11 नवम्बर 2025/ जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही के तहत ग्राम चमरौआ की उचित मूल्य दुकान के विक्रेता के विरुद्ध खाद्यान्न खुर्दबुर्द करने के प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह कार्यवाही कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर जिला आपूर्ति अधिकारी तुलेश्वर कुर्रे द्वारा की गई।
जिला प्रशासन को लम्बे समय से ग्राम चमरौआ स्थित उचित मूल्य की दुकान के विक्रेता सुरेन्द्र यादव के विरुद्ध अनियमितताओं की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। हितग्राहियों की शिकायत थी कि विक्रेता द्वारा निर्धारित मात्रा से कम खाद्य सामग्री दी जा रही है, राशन का वितरण समय पर नहीं किया जाता तथा खाद्यान्न की हेराफेरी की जा रही है। इन लगातार प्राप्त शिकायतों के मद्देनजर अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) पिछोर ममता शाक्य द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए संपूर्ण जानकारी कलेक्टर को भेजी गई।
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति अधिकारी तुलेश्वर कुर्रे द्वारा मौके पर जांच की गई। जांच में पाया गया कि विक्रेता द्वारा कुल 26 क्विंटल गेहूं एवं 94 क्विंटल चावल खुर्दबुर्द किया गया है तथा निर्धारित समयावधि में बिल की पावती भी नहीं की गई। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से खाद्यान्न गबन सिद्ध पाया गया। जांच में दोष सिद्ध होने पर कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी जगदीप सिंह एवं पैक्स समिति खनियाधाना के प्रशासक द्वारा विक्रेता के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।