Skip to main content

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति किया सजग ।


राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति किया सजग 
कोबरा बकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 24 दिसम्‍बर 2025/ राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला आपूर्ति अधिकारी तुलेश्वर कुर्रे की अध्यक्षता में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को जिला पंचायत पोहरी रोड शिवपुरी के सभाकक्ष में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की सदस्य उमा उपाध्याय तथा जिला उपभोक्ता संगठन की अध्यक्ष डॉ.स्वेता शर्मा तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला उपभोक्ता फोरम शिवपुरी के सदस्य राजीव शर्मा एवं डिप्टी कलेक्टर मोतीलाल अहिरवार सहित विभिन्न कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भी अपनी सहभागिता निभाई गई। अतिथियों द्वारा उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने हेतु उद्बोधन दिया गया। 
उद्बोधन में थिंक गैस एण्ड सी.एन.जी गैस प्रबंधक द्वारा उपभोक्ताओं को अवगत कराया गया कि वर्तमान में घरेलू सिलेंडर पीएनजी घर पहुँच सेवा चालू है जिसमें उपभोक्ताओं को बिना क्षति एवं आगजनी की सुरक्षा के तहत उपयोगी है। बायोडीजल के प्रबंधक द्वारा बताया गया कि जो होटलों में उपलब्ध काला तेल, अनुपयोगी प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट को खरीद कर बायो डीजल बनाने में उपयोग करना चाहते है इसलिये उनके द्वारा शिवपुरी के होटल व्यवसाई को आग्रह किया गया कि उनसे सम्पर्क कर उक्त अवशिष्ठ उपलब्ध कराएं। गैस एजेंसी के प्रबंधक द्वारा आगजनी की स्थिति में कैसे बचाव किया जाना है इस संबंध में बताया गया तथा पेट्रोल पंप प्रतिनिधियों द्वारा गुणवत्ता के संबंध में जागरूक किया गया। 
लीड बैंक मैनेजर द्वारा साइबर अपराध एवं ब्रिक्स को जागरूक करने हेतु ग्रामों मे शिविर के माध्यम से प्रसार प्रचार किया जा रहा है। नाप तौल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा पैकिंग एक्ट एवं दूध के हॉकर से नमूने लिये जाने तथा प्रारम्भिक अमिश्रण की जांच उपभोक्ता अपने घर पर कैसे कर सकता है जागरूक किया गया तथा उपभोक्ताओं को जागरूक करने हेतु उनके हितों को सुरक्षित रखे जाने संबंधी सावधानियों को बताया गया। 
गैस एजेंसी, बायोडीजल, लीड बैंक, महिला बाल विकास विभाग, खाद्य एवं अपमिश्रण विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा भी उपभोक्ताओं के अधिकारों के प्रति सजग रहने हेतु अपने अपने विचार एवं प्रदर्शिनी तथा पैम्प्लेट के माध्यम से जागरूक किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन हेमलता चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में जसराम जाटव सहायक आपूर्ति अधिकारी शिवपुरी द्वारा उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।