Skip to main content

बीएसएनएल की विस्तार सेवाओं के प्रचार प्रसार के लिए कार्यक्रम आयोजित।


बीएसएनएल की विस्तार सेवाओं के प्रचार प्रसार के लिए कार्यक्रम आयोजित।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 

शिवपुरी, 31 दिसम्‍बर 2025/ भारतीय संचार निगम कार्यालय करेरा के प्रांगण में बुधवार के दिन प्रशासन एवं निगम के शीर्ष अधिकारियों के आतिथ्य में बीएसएनएल की विस्तारित सेवाएं को प्रारंभ किए जाने को लेकर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमूल्य कुमार राय द्वितीय कमान अधिकारी आईटीबीपी करेरा थे। वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम करेरा अनुराग निगवाल द्वारा की गई, जबकि बतौर विशिष्ट अतिथि डॉ आयुष जाखड़ एसडीओपी करेरा एक दौरान मौजूद रहे।
बीएसएनएल के सहायक महाप्रबंधक आर.के.अग्रवाल ने निगम द्वारा शुरू हुई नवीन योजनाओं ,सेवाओं व प्लान उनके विस्तार के बारे में बताया। श्री अग्रवाल ने बताया कि बीएसएनएल फाइबर कनेक्शन मात्र 999 में तीन माह के लिए 25 mbps इंटरनेट उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है जिसमें मॉडम या राउटर  चार्ज भी उपभोक्ताओं से नहीं लिया जा रहा। उन्होंने बताया कि स्मार्ट टीवी के लिए 499 रूपए प्रतिमाह में 150 चैनल तथा 850 रूपए में 268 चैनल अनलिमिटेड इंटरनेट एवं कॉलिंग के साथ उपलब्ध कराई जा रही है। पुराने टेलीफोन नंबरों को एफटीटीएच पर पुनः चालू कराया जा रहा है जिसमें न्यूनतम 150 रुपए के प्लान शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल ने करेरा क्षेत्र में 30 नए टावर खड़े करके 4 जी सेवाएं समूचे क्षेत्र में गांव गांव शुरू कर दीं हैं। बीएसएनएल अपने ग्राहकों को नेटवर्क में जोड़ने को वापस लाने के लिए निःशुल्क पोर्ट इन सुविधा भी प्रदान कर रहा है। इस कार्यक्रम में बीएसएनएल के ग्वालियर डीजीएम एस.के.ऋषिश्वर एवं सहायक यंत्री अखिलेश कुमार भी उपस्थित रहे। इस दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता में करेरा अंचल के समस्त पत्रकार मीडिया साथी भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन आर.के.अग्रवाल सहायक महाप्रबंधक शिवपुरी एवं आभार प्रदर्शन कोणार्क कटारे एसडीओ दूरसंचार द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।