Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2026

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा

 इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी, 23 फरवरी 2026/ आर.डी.एस.एस. का कार्य किये जाने के कारण 11 के.व्ही. बडागाँव फीडर पर 24 फरवरी को सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक बडौदी गॉव इन्डस्ट्रियल एरिया बडोदी एवं बडा गाँव से जुड़े समस्त क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी, 21 फरवरी 2026/ 33/11 के.व्ही. वाणगंगा उपकेन्द्र पर मेंटीनेंस कार्य किये जाने के कारण संबंधित 11 के.व्ही. फीडरों तथा 33 के.व्ही.फतेहपुर अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही.न्यू बस स्टेण्ड, फतेहपुर एवं मनियर फीडर पर 22 फरवरी को विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। उक्त फीडरों में 11 केव्ही. विष्णु मंदिर, 11 केव्ही. टी.व्ही.टॉवर, 11 केव्ही. आर. के. पुरम, 11 केव्ही. चिलोद, 11 केव्ही. सिटी फीडर, 11 केव्ही. सौनचिरैया फीडर एवं 11 के.व्ही. बडागाँव फीडर के बंद रहने से सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक फक्कड कॉलोनी, विष्णु मंदिर, सिददेश्वर मंदिर, टी.व्ही. टॉवर रोड, पटेल नगर, विवेकानंद पुरम, मोहिनी सागर, आरकेपुरम, नूरानी मस्जिद, झीगुरा, सहीसपुरा. घोसीपुरा, संजय कॉलोनी, इन्द्रा कॉलोनी, नरेन्द्र नगर, छत्री के पास, माधव चौक, ठंडी सडक, करोंदी कॉलोनी, दर्पण कॉलोनी, सोनचिरैया होटल के आसपास का क्षेत्र, द्वारिकापुरी कॉलोनी, ग्वालियर वायपास क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार उक्‍त 11 के.व्ही.न्यू बस स्टेण्ड, फतेहपुर एवं...

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा

 इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी, 20 फरवरी 2026/ आर.डी.एस.एस. का कार्य किये जाने के कारण 11 के.व्ही. बडागाँव फीडर पर 20 फरवरी को सुबह 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक बडौदी गॉव इन्डस्ट्रियल एरिया बडोदी एवं बडा गाँव से जुड़े समस्त क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन का कार्य 07 फरवरी से 07 मार्च तक

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन का कार्य 07 फरवरी से 07 मार्च तक ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। मुकेश गौड़ आशीष गौड। पंजीयन केन्द्र पर संघन पर्यवेक्षण एवं निगरानी हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त म.प्र. शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल का पत्र दिनांक 23 जनवरी 2026 में प्राप्त निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन का कार्य दिनांक 07 फरवरी 2026 से दिनांक 07 मार्च 2026 तक किया जाना है। कलेक्टर भिण्ड द्वारा पंजीयन नीति अनुसार प्रत्येक पंजीयन केन्द्र पर संघन पर्यवेक्षण एवं निगरानी हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। जिसमें तहसील अटेर की सेवा सहकारी संस्था अटेर, सेवा सहकारी संस्था दीखतनपुरा, सेवा सहकारी संस्था रमा, सेवा सहकारी संस्था लावन, सेवा सहकारी संस्था नावलीवृन्दावन के लिए श्री राकेश सिंह भदौरिया जिला प्रबंधक एमपीडब्लूएलसी भिण्ड, तहसील भिण्ड की सेवा सहकारी संस्था चरथर, सेवा सहकारी संस्था उमरी, सेवा सहकारी संस्था नयागांव, फूफ, सेवा सहकारी संस्था दीनपुरा के लिए सहकारिता निरीक्षक श्री राकेश शर्मा, तहसील गोहद...

महाशिवरात्रि के पावन पर्व के आगमन की तैयारी में मध्य प्रदेश के शिवपुरी में अग्रवाल समाज द्वारा एक भव्य कार्यक्रम

शिवपुरी: महाशिवरात्रि से पूर्व अग्रवाल समाज ने रचाया शिव-पार्वती का विवाह उत्सव, हल्दी-मेहंदी की रही धूम। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के आगमन की तैयारी में मध्य प्रदेश के शिवपुरी में अग्रवाल समाज द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय अवन्तिका रेस्टोरेंट में आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में हल्दी और मेहंदी की रस्में बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई गईं। ​कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ: ​अग्रवाल समाज की सदस्य श्रीमती रेनू सिंघल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना और युवा पीढ़ी को हमारी परंपराओं से जोड़ना है। ​पारंपरिक रस्में: शिव-पार्वती के विवाह की तर्ज पर महिलाओं ने मंगल गीत गाए और हल्दी-मेहंदी की रस्में पूरी कीं। ​विभिन्न प्रतियोगिताएं: कार्यक्रम के दौरान कई मनोरंजक और प्रेरणादायक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें: ​'हल्दी-मेहंदी: महादेव की जय-जयकार' ​'वरमाला पहनाएं हम सब' ​निशानेबाजी (शक्ति का प्र...

अवैध बोल्डर परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

अवैध बोल्डर परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी 10 फरवरी 2026/ बैराड़ तहसील में प्रशासन ने अवैध बोल्डर परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। नायब तहसीलदार अजय परसेडिया को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सूचना प्राप्त हुई थी कि टोडा के निकट पोहरी-मोहना रोड पर बोल्डरों का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार द्वारा जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को बैराड़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। तहसीलदार द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रकरण तैयार किया जा रहा है। मामले को आगामी कार्यवाही हेतु कलेक्टर कार्यालय भेजा जाएगा, जहां नियमानुसार जुर्माना एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह कार्रवाई मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे की गई

आज इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा

आज इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ । मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी, 09 फरवरी 2026/ 33 के.व्ही. खरेह एवं पचावली फीडरों पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 10 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक उक्त फीडरों से जुड़े समस्त क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। उक्त 33 के.व्ही खरेह एवं पचावली फीडरों के बंद रहने से सुबह 11 से दोपहर 03 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र खरैह, देहरदागणेश, पचावली एवं ऐजवारा से जुड़े समस्त क्षेत्र तथा 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र पचावली, अकाझरी एवं रन्नौद से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे

आज इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा

आज इन  क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी, 07 फरवरी 2026/ एसएसटीडी योजना के अंतर्गत फीडर विभक्तिकरण का कार्य किये जाने के कारण 33/11 के व्ही. डाकबंगला उपकेन्द्र के 11 के.व्ही.फीडरों पर 8 फरवरी को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र डाकबंगला से जुड़े समस्त फीडर पर प्रातः 11 बजे से 01 बजे तक तथा 11 के.व्ही. हॉस्पिटल फीडर, 11 के.व्ही. न्यू ब्लॉक फीडर, 11 के.व्ही. जल मंदिर फीडर के बंद रहने से प्रातः 11 बजे से 04 बजे तक विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। समाचार क्रमांक 31/2025      ---00---

कोलारस वनपरिक्षेत्र में चरवाहा सम्मेलन मुखबिर तंत्र को मजबूत बनाने को रखा कार्यक्रम।

मध्यप्रदेश शासन वन विभाग चरवाहा सम्मेलन मुखबिर तंत्र को मजबूत बनाने को रखा चरवाहा कार्यक्रम।  कोलारस वन परिक्षेत्र  मैं संपन्न। दिनांक- 06 फरवरी 2026 सामान्य वन मण्डल शिवपुरी ब्रेकिंग न्यूज कोबरा। मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी सत्येंद्र सिंह तोमर  सहायक वन संरक्षक कोलारस रेजर गोपाल जाटव बदरवास रेंजर शाहित कोलारस समस्त स्टाफ द्वारा सामान्य वन मंडल शिवपुरी चरवाहा सम्मेलन में चरवाहा के लिए भोजन व्यवस्था व उपहार में पानी की बोतल भैट की। चरवाहा बैठक का उद्देश्य वन विभाग बस चरवाहों के बीच समन्वय स्थापित करना चरवाहा भी वन परीक्षेत में फेवर करते हैं चार बाबू का पशुधन अजीब का चलाने का मुख्य कारण है चरवाहा वन अपराध के लिए वन विभाग द्वारा जारी किया मोबाइल नंबर। जिससे सूचना दे सके। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ सब नजर सब की खबर ✍🏻

कृषि रथ के माध्यम से कृषकों को मूंग के स्थान पर मूंगफली एवं उड़द फसल लगाने की सलाह।

कृषि रथ के माध्यम से कृषकों को मूंग के स्थान पर मूंगफली एवं उड़द फसल लगाने की सलाह। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ । मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी 05 फरवरी 2026/ किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाए जाने के उपलक्ष्य में जिले के सभी विकासखण्डों में कृषि रथों का भ्रमण कराया जा रहा है। कृषि रथ निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार प्रतिदिन प्रत्येक विकासखण्ड की तीन ग्राम पंचायतों में पहुंचकर कृषि विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ पशुपालन, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी एवं मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं की जानकारी ग्रामीण जनों को प्रदान कर रहा है। इसी क्रम में विकासखंड कोलारस के ग्राम मोहराई में आयोजित कृषि रथ कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि श्री पान सिंह करौरिया ने उपस्थित कृषकों को मूंग के स्थान पर मूंगफली एवं उड़द फसल लगाने की सलाह दी। उन्होंने किसानों को वर्तमान में बारिश एवं ओलों से होने वाले संभावित नुकसान की भरपाई हेतु फसल बीमा योजना का लाभ लेने तथा टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल ...

संभागीय आयुक्त श्री खत्री की अध्यक्षता में कमिश्नर-कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस की समीक्षा बैठक संपन्न।

संभागीय आयुक्त श्री खत्री की अध्यक्षता में कमिश्नर-कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस की समीक्षा बैठक संपन्न। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी, 03 फरवरी 2026/ संभागीय आयुक्त श्री खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में कमिश्नर-कलेक्टर्स-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस के कार्यवाही विवरण की प्रगति हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  बैठक में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने सर्वप्रथम कानून व्‍यवस्‍था की समीक्षा की। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को नशे की रोकथाम हेतु डीईओ, डीपीसी, प्राचार्य साइंस कॉलेज एवं सीएमएचओ के साथ बैठक करें एवं स्‍कूल तथा कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विरुद्ध अपराधों की सख्ती से रोकथाम हेतु जिले में ल...

आज इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा

आज इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी, 03 फरवरी 2026/ एसएसटीडी योजना के अंतर्गत फीडर विभक्तिकरण का कार्य किये जाने के कारण 33/11 के व्ही. डाकबंगला उपकेन्द्र के 11 के.व्ही.कमलागंज फीडर तथा 11 के.व्ही.विवेकानंद फीडर पर 4 फरवरी को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त फीडरों के बंद रहने से प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक कमलागंज, बैंक कॉलोनी, बाबूक्वाटर, नवग्रह मंदिर के आसपास का क्षेत्र, विवेकानंद कॉलोनी, डी.जे.सहाब की कोठी, सहगल टेंट हाउस से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

आकांक्षी विकासखंड कोलारस में संपूर्णता अभियान 2.0 का हुआ शुभारंभ।

आकांक्षी विकासखंड कोलारस में संपूर्णता अभियान 2.0 का हुआ शुभारंभ। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी, 1 फरवरी 2026/ नीति आयोग भारत सरकार द्वारा क्रियान्वित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत आकांक्षी विकासखंड कोलारस में नीति आयोग एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोलारस विधायक  एवं विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, ओ पी भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं ब्लॉक अधिकारियों एवं फ्रंट लाइन वर्कर  की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।  विधायक ने कहा कि यह अभियान केवल शासकीय नहीं है, बल्कि इसे एक जन-कार्यक्रम बनाना है। इसे जनता की सेवा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कोलारस जन-जन का विकास यह हमारी प्राथमिकता है। मुझे अपने ब्लॉक के मैदानी कार्यकर्ताओं की मेहनत पर पूरा भरोसा है कि वे इन 6 इंडिकेटर्स में शतप्रतिशत सफलता प्राप्त करेंगे। इस पूरे अभियान में मैं स्वयं सक्रिय रूप से भागीदारी करूँगा और जहाँ भी आवश्यकता होगी, पूरा सहयोग प्रदान करूँगा।   जनपद पंचा...

अधिक दर पर उर्वरक विक्रय करने पर विक्रेता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।

अधिक दर पर उर्वरक विक्रय करने पर विक्रेता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी, 1 फरवरी 2026/ ग्राम सीहोर में कृषकों को बिना लाइसेंस एवं शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक विक्रय किए जाने के मामले में संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार कोरकू एवं कृषि विस्तार अधिकारी श्री प्रताप सिंह गरवाल को प्राप्त शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उर्वरक विक्रेता धर्मेन्द्र साहू पुत्र रामस्वरूप साहू दुकान बंद कर मौके से फरार पाया गया। दुकान के बाहर उपस्थित कृषक पवन जाटव निवासी ग्राम बरसोडी द्वारा कथन दिया गया कि उन्हें दो बोरी यूरिया उर्वरक ₹950 में विक्रय किया गया। इसी प्रकार कृषक राजपाल सिंह गुर्जर निवासी ग्राम सीहोर ने बताया कि उन्हें 50 बोरी यूरिया ₹450 प्रति बोरी की दर से दी गई। जबकि शासन द्वारा यूरिया उर्वरक की निर्धारित दर ₹266.50 प्रति बोरी है। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित विक्रेता द्वारा अवैध रूप से उर्वरक का भंडारण कर बिना लाइसेंस एवं ...