Skip to main content

आकांक्षी विकासखंड कोलारस में संपूर्णता अभियान 2.0 का हुआ शुभारंभ।


आकांक्षी विकासखंड कोलारस में संपूर्णता अभियान 2.0 का हुआ शुभारंभ।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 1 फरवरी 2026/ नीति आयोग भारत सरकार द्वारा क्रियान्वित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत आकांक्षी विकासखंड कोलारस में नीति आयोग एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोलारस विधायक  एवं विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, ओ पी भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं ब्लॉक अधिकारियों एवं फ्रंट लाइन वर्कर  की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। 
विधायक ने कहा कि यह अभियान केवल शासकीय नहीं है, बल्कि इसे एक जन-कार्यक्रम बनाना है। इसे जनता की सेवा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कोलारस जन-जन का विकास यह हमारी प्राथमिकता है। मुझे अपने ब्लॉक के मैदानी कार्यकर्ताओं की मेहनत पर पूरा भरोसा है कि वे इन 6 इंडिकेटर्स में शतप्रतिशत सफलता प्राप्त करेंगे। इस पूरे अभियान में मैं स्वयं सक्रिय रूप से भागीदारी करूँगा और जहाँ भी आवश्यकता होगी, पूरा सहयोग प्रदान करूँगा।  
जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह चौहान ने कहा कि संपूर्णता अभियान 2.0 आकांक्षी विकासखंडों को समग्र विकास की दिशा में नई गति प्रदान करेगा और विकासखंड कोलारस को विकास के नए आयाम तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने आकांक्षी विकासखंड की संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत चयनित प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों तथा उन्हें शत-प्रतिशत संतृप्ति तक पहुँचाने हेतु योजना तैयार कर उसके अनुसार कार्य करने की बात कही। साथ ही कहा कि प्रशासन इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अभियान की साप्ताहिक समीक्षा होगी ताकि आ रही बाधाओं को तुरंत दूर किया जा सके। 
आकांक्षी ब्लॉक फेलो श्री सौरभ भार्गव ने बताया कि इस अभियान में 6 मिशन-मोड लक्ष्यों पर पर फोकस रहेगा। जिसमें 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को शत-प्रतिशत पूरक पोषण। आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की नियमित मापन दक्षता।सभी स्कूलों में छात्राओं के लिए क्रियाशील शौचालय। आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल और क्रियाशील शौचालय की उपलब्धता। पशुधन को खुरपका-मुँहपका (थ्डक्) रोग से बचाने हेतु शत-प्रतिशत टीकाकरण। 
मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने अभियान के पोस्टर का विमोचन किया और डिजिटल माध्यम से बटन दबाकर अभियान को लॉन्च किया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित संकेतकों की पूर्ण संतृप्ति के लिए शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और मैदानी अमले ने सिग्नेचर वॉल (हस्ताक्षर दीवार) पर अपने हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मिश्रा ने किया। 

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...