Skip to main content

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन का कार्य 07 फरवरी से 07 मार्च तक

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन का कार्य 07 फरवरी से 07 मार्च तक
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
पंजीयन केन्द्र पर संघन पर्यवेक्षण एवं निगरानी हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

म.प्र. शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल का पत्र दिनांक 23 जनवरी 2026 में प्राप्त निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन का कार्य दिनांक 07 फरवरी 2026 से दिनांक 07 मार्च 2026 तक किया जाना है। कलेक्टर भिण्ड द्वारा पंजीयन नीति अनुसार प्रत्येक पंजीयन केन्द्र पर संघन पर्यवेक्षण एवं निगरानी हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।
जिसमें तहसील अटेर की सेवा सहकारी संस्था अटेर, सेवा सहकारी संस्था दीखतनपुरा, सेवा सहकारी संस्था रमा, सेवा सहकारी संस्था लावन, सेवा सहकारी संस्था नावलीवृन्दावन के लिए श्री राकेश सिंह भदौरिया जिला प्रबंधक एमपीडब्लूएलसी भिण्ड, तहसील भिण्ड की सेवा सहकारी संस्था चरथर, सेवा सहकारी संस्था उमरी, सेवा सहकारी संस्था नयागांव, फूफ, सेवा सहकारी संस्था दीनपुरा के लिए सहकारिता निरीक्षक श्री राकेश शर्मा, तहसील गोहद की सेवा सहकारी संस्था मघन, सेवा सहकारी संस्था छीमका, सेवा सहकारी संस्था नौनेरा, सेवा सहकारी संस्था गुरीखा, प्राथमिक कृषि सहकारी समिति चमेहडी (चितौरा), सेवा सहकारी संस्था पिपाहडी, प्राथमिक कृषि सहकारी समिति ऐहनो, विपणन सहकारी संस्था गोहद, सेवा सहकारी संस्था बरौना, सेवा सहकारी संस्था एण्डोरी तथा तहसील मौ की सेवा सहकारी संस्था मौ, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था छैकुरी के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी भिण्ड श्री सुनील कुमार बोहित, तहसील गोरमी की सेवा सहकारी संस्था अकलौनी, सेवा सहकारी संस्था दोनियापुरा, सेवा सहकारी संस्था कचनावकलां तथा तहसील मेहगांव की सेवा सहकारी संस्था गितोर, सेवा सहकारी संस्था अमायन, सेवा सहकारी संस्था सिमार, विपणन सहकारी संस्था मेहगांव के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक भिण्ड श्री मेहुल पवार, तहसील रौन की सेवा सहकारी संस्था मिहोना, सेवा सहकारी संस्था निवसाई, सेवा सहकारी संस्था जैतपुरा गुढ़ा तथा तहसील लहार की सेवा सहकारी संस्था अम्हा, सेवा सहकारी संस्था असवार, सेवा सहकारी संस्था आलमपुर, सेवा सहकारी संस्था लहार, सेवा सहकारी संस्था मछण्ड, सेवा सहकारी संस्था मूरतपुरा के लिए जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम भिण्ड श्री राजेश चौधरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अतः उपरोक्तानुसार नोडल अधिकारी पंजीयन केन्द्रों का भ्रमण कर पंजीयन केन्द्र पर शासन नियमानुसार व्यवस्थाएं प्रबंधक एवं केन्द्र प्रभारी से कराना सुनिश्चित करवाएंगे

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...