Skip to main content

अधिक दर पर उर्वरक विक्रय करने पर विक्रेता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।


अधिक दर पर उर्वरक विक्रय करने पर विक्रेता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 1 फरवरी 2026/ ग्राम सीहोर में कृषकों को बिना लाइसेंस एवं शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक विक्रय किए जाने के मामले में संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार कोरकू एवं कृषि विस्तार अधिकारी श्री प्रताप सिंह गरवाल को प्राप्त शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उर्वरक विक्रेता धर्मेन्द्र साहू पुत्र रामस्वरूप साहू दुकान बंद कर मौके से फरार पाया गया।
दुकान के बाहर उपस्थित कृषक पवन जाटव निवासी ग्राम बरसोडी द्वारा कथन दिया गया कि उन्हें दो बोरी यूरिया उर्वरक ₹950 में विक्रय किया गया। इसी प्रकार कृषक राजपाल सिंह गुर्जर निवासी ग्राम सीहोर ने बताया कि उन्हें 50 बोरी यूरिया ₹450 प्रति बोरी की दर से दी गई। जबकि शासन द्वारा यूरिया उर्वरक की निर्धारित दर ₹266.50 प्रति बोरी है। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित विक्रेता द्वारा अवैध रूप से उर्वरक का भंडारण कर बिना लाइसेंस एवं अधिक दर पर कृषकों को उर्वरक विक्रय किया जा रहा था। उर्वरक का भंडारण योगी पुत्र मातादीन योगी एवं भगवती प्रसाद गोस्वामी के मकान (माता मंदिर के पास) किराए पर लेकर किया जा रहा था। मौके पर उर्वरक निरीक्षक द्वारा दोनों दुकानों को सील कर दिया गया है। इस संबंध में संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 एवं उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 7/8/9 के अंतर्गत पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
कोबरा बकिंग न्यूज़

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...