Skip to main content

Posts

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के 179 रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रितएमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल से आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ ।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के 179 रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल से आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ  कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ । मुकेश गौड़ आशीष गौड  वपुरी, 31 दिसम्‍बर 2025/ महिला एवं बाल विकास द्वारा जिलें की 9 बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं के पूर्णतः अस्थाई, मानदेय आधारित एवं मानसेवी रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2025 (फेज-2) के अंतर्गत की जा रही है। इच्छुक एवं पात्र आवेदिकाएँ एमपी ऑनालाईन द्वारा विकसित “चयन पोर्टल” के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। जिले में 81 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 98 आंगनवाड़ी सहायिका पद, इस प्रकार कुल 179 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें दिसंबर 2025 तक के रिक्त पदों के साथ-साथ जनवरी 2026 से जून 2026 तक संभावित रिक्तियाँ भी सम्मिलित हैं। आवेदन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होकर 10 जनवरी 2026 तक चलेगी। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जा...

बीएसएनएल की विस्तार सेवाओं के प्रचार प्रसार के लिए कार्यक्रम आयोजित।

बीएसएनएल की विस्तार सेवाओं के प्रचार प्रसार के लिए कार्यक्रम आयोजित। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी, 31 दिसम्‍बर 2025/ भारतीय संचार निगम कार्यालय करेरा के प्रांगण में बुधवार के दिन प्रशासन एवं निगम के शीर्ष अधिकारियों के आतिथ्य में बीएसएनएल की विस्तारित सेवाएं को प्रारंभ किए जाने को लेकर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमूल्य कुमार राय द्वितीय कमान अधिकारी आईटीबीपी करेरा थे। वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम करेरा अनुराग निगवाल द्वारा की गई, जबकि बतौर विशिष्ट अतिथि डॉ आयुष जाखड़ एसडीओपी करेरा एक दौरान मौजूद रहे। बीएसएनएल के सहायक महाप्रबंधक आर.के.अग्रवाल ने निगम द्वारा शुरू हुई नवीन योजनाओं ,सेवाओं व प्लान उनके विस्तार के बारे में बताया। श्री अग्रवाल ने बताया कि बीएसएनएल फाइबर कनेक्शन मात्र 999 में तीन माह के लिए 25 mbps इंटरनेट उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है जिसमें मॉडम या राउटर  चार्ज भी उपभोक्ताओं से नहीं लिया जा रहा। उन्होंने बताया कि स्मार्ट टीवी के लिए 499 रूपए प्रतिमाह में 150 चैनल तथा 850 रूप...

खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता से न हो कोई समझौता- कलेक्टर

खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता से न हो कोई समझौता- कलेक्टर  कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी, 30 दिसम्‍बर 2025/ कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक विंग और अन्य संबंधित अधिकारियों को जिले में खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर ने कहा कि खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता है। इसलिए, अधिकारी किसी भी तरह की कोताही न बरतें। जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में खाद विभाग के अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।   कलेक्टर ने बैठक में बताया कि मैरिज गार्डन, शादी घरों आदि जहां पर विवाह का आयोजन किया जाता है, ऐसे स्थानों पर आयोजकों द्वारा खाद पदार्थों के निर्माण में कुकिंग ऑयल का उपयोग किया जाता है। उक्त उपयोग में लाए गए कुकिंग ऑयल को मार्केट में विक्रय किया जाता है, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए...

वीबी-जीरामजी के संबंध में 587 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रामसभा आयोजित।

वीबी-जीरामजी के संबंध में 587 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रामसभा आयोजित कोबरा बकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी, 29 दिसम्बर 2025/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से प्राप्त निर्देश के अनुक्रम में विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जीरामजी अधिनियम 2025 के महत्वपूर्ण प्रावधानों एवं प्रदत्त कानूनी अधिकारों के संबंध में व्यापक जागरूकता लाने के उद्देश्य से विशेष ग्राम सभा आयोजन गत दिनों जिले की समस्‍त 587 ग्राम पंचायतों में किया गया। विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) के तहत ऐसे ग्रामीण गृहस्थियों को जिसके वयस्क सदस्य अकुशल शारीरिक कार्य करने के लिए स्वेच्छा से आगे आते है जिसका परिणाम विस्तारित आजीविका सुरक्षा कार्य ढांचे में अधिक प्रभावी रूप से भाग लेने के लिए उन्हें समर्थ बनाना है, प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिन की वर्धित कानूनी मजदूरी गारंटी नियोजन उपलब्ध कराकर, विकसित भारत /2047 के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ ग्रामीण विकास कार्य ढांचे को सुरक्षित करना और विकसित भारत राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना प्रचुरता बनाने में लो...

14 जनवरी से 28 जनवरी तक जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होगा आनंद उत्सव 2026

14 जनवरी से 28 जनवरी तक जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होगा आनंद उत्सव 2026 कोबरा ब्रेकिंग न्यूज। मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी 29 दिसम्‍बर 2025/ विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 14 से 28 जनवरी 2026 के मध्य (ग्रामीण एवं नगरीय) क्षेत्रों में आनंद उत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। आनंद उत्सव का उद्देश्य नागरिकों में सहभागिता एवं उत्साह को बढ़ाने के लिये समूह स्तर पर परम्परागत खेलकूद और स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना है। आनंद उत्सव की मूल भावना प्रतिस्पर्धा नहीं वरन सहभागिता होगी। आनंद उत्सव कार्यक्रमों की जानकारी एवं विवरण संस्थान की वेबसाइट www.anandsansthanmp.gov.in पर 01 जनवरी 2026 तक अपलोड की जाएगी। आनंद उत्सव का आयोजन ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में 14 से 24 जनवरी तथा विकास खण्ड स्तरीय कार्यक्रम 24 से 28 जनवरी 2026 आयोजित होंगे। विकासखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिये संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया है। शिवपुरी जिले के संपूर्ण कार्यक्रमों के...

जूडो खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते पदक

जूडो खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते पदक कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी, 29 दिसम्‍बर 2025/ म.प्र. जूडो एसोसिएशन के तत्वाधान में इंदौर जिला जूडो एसोसिएशन द्वारा 26 से 28 दिसम्बर 2025 तक नेहरू स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर और सीनियर जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में संचालित जूडो प्रशिक्षण केन्द्र के 08 खिलाड़ियों ने भागीदारी करते हुए 06 पदक प्राप्त किये जिसमें 02 स्वर्ण एवं 04 रजत पदक अर्जित किये। पदक प्राप्त खिलाड़ी स्वर्ण पदक लोकेंद्र गुर्जर 55 किग्रा. रामलखन गुर्जन्न 81 किग्रा. वही रजत पदक जुनैद वेग मिर्जा, 90 किग्रा. उदित नारायण यादव 73 किग्रा. संजना सेन 48 किग्रा. शिवानी चिराड 57 किग्रा. में पदक अर्जित किया। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के.खरे, ने बताया कि श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में संचालित जूडो प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षक शिशुपाल सिंह रघुवंशी के मार्गदर्शन में कई खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जूडो खेल...

दावरदेही में सरपंच पद हेतु मतदान संपन्न, 82% हुआ मतदान ।

दावरदेही में सरपंच पद हेतु मतदान संपन्न, 82% हुआ मतदान । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। शिवपुरी, 29 दिसम्‍बर 2025/ जनपद पंचायत करैरा अंतर्गत ग्राम पंचायत दाबरदेही में सरपंच पद हेतु आज निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वाचन एसडीएम अनुराग निंगवाल के निर्देशन में निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी नायब तहसीलदार विजय त्यागी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत सूत्रकार के निर्देशन में ग्राम पंचायत दाबरदेही में तीन मतदान केंद्रों पर 82% मतदान के साथ शांतिपूर्वक निर्वाचन संपन्न हुआ।  ग्राम पंचायत दाबरदेही में तीन मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें दो मतदान केंद्र दाबरदेही  में एवं एक ग्राम अंबारी में था। 1608 मतदाता में से 1318 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। उपचुनाव हेतु दो प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें श्रीमती कलावती एवं श्रीमती लक्ष्मी आदिवासी थी। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत दाबरदेही में सरपंच पद के अविश्वास हो जाने के कारण सरपंच पद रिक्त था। यहां शांतिपूर्वक मतदान प्रक्रिया संपन्न कराए जाने में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डॉ आयुष जाखड़ एवं दिनारा थाना ...