Skip to main content

खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता से न हो कोई समझौता- कलेक्टर


खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता से न हो कोई समझौता- कलेक्टर 
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 30 दिसम्‍बर 2025/ कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक विंग और अन्य संबंधित अधिकारियों को जिले में खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर ने कहा कि खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता है। इसलिए, अधिकारी किसी भी तरह की कोताही न बरतें। जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में खाद विभाग के अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।  
कलेक्टर ने बैठक में बताया कि मैरिज गार्डन, शादी घरों आदि जहां पर विवाह का आयोजन किया जाता है, ऐसे स्थानों पर आयोजकों द्वारा खाद पदार्थों के निर्माण में कुकिंग ऑयल का उपयोग किया जाता है। उक्त उपयोग में लाए गए कुकिंग ऑयल को मार्केट में विक्रय किया जाता है, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कुकिंग ऑयल का संबंधित स्थलों पर ही विनष्टीकरण कराया जाए। बैठक में बताया गया कि अमानक खाद के विक्रेताओं के विरुद्ध अभीतक किए जुर्मानों में 2 लाख 95 हजार रूपए की वसूली की जा चुकी है, जिस पर कलेक्टर श्री चौधरी ने शेष जुर्माने की राशि की भी जल्द से जल्द वसूली की कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि नमकीन विक्रेताओं की दुकानों के भी सेम्पल लीजिए। गडबडी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कीजिए। कलेक्टर ने अतिशय पीला चना में भी गडबडी की जानकारी दी और सैंपल लेने तथा मुख्य सप्लायर के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि नकली अथवा अमानक स्तर के खाद पदार्थों का विक्रय करने वालों के विरूद्ध तो कार्यवाही कीजिए साथ ही आमजन को जागरूक करना हमारा पहला कर्तव्य है, यदि हम जागरूकता पैदा करते है, तो व्यक्ति देख और परख कर खानें की वस्तुओं को दैनिक कार्यों में इस्तेमाल करना शुरू करेंगा।  उन्होंने होटल, रेस्तरां, ढाबा और खाने-पीने की दुकानों में इस्तेमाल में लाए जाने वाले कड़ाही आदि बर्तनों पर भी जमे हुए काले तेल के संबंध में संबंधित संचालकों एवं विक्रेताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों में नियमित रूप से सैंपलिंग एवं टेस्टिंग की जानी चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...