Skip to main content

14 जनवरी से 28 जनवरी तक जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होगा आनंद उत्सव 2026


14 जनवरी से 28 जनवरी तक जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होगा आनंद उत्सव 2026
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी 29 दिसम्‍बर 2025/ विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 14 से 28 जनवरी 2026 के मध्य (ग्रामीण एवं नगरीय) क्षेत्रों में आनंद उत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। आनंद उत्सव का उद्देश्य नागरिकों में सहभागिता एवं उत्साह को बढ़ाने के लिये समूह स्तर पर परम्परागत खेलकूद और स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना है। आनंद उत्सव की मूल भावना प्रतिस्पर्धा नहीं वरन सहभागिता होगी।
आनंद उत्सव कार्यक्रमों की जानकारी एवं विवरण संस्थान की वेबसाइट www.anandsansthanmp.gov.in पर 01 जनवरी 2026 तक अपलोड की जाएगी। आनंद उत्सव का आयोजन ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में 14 से 24 जनवरी तथा विकास खण्ड स्तरीय कार्यक्रम 24 से 28 जनवरी 2026 आयोजित होंगे। विकासखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिये संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया है। शिवपुरी जिले के संपूर्ण कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी जे.पी. गुप्ता संयुक्त कलेक्टर एवं जिला नोडल अधिकारी आनंद विभाग एवं अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी ब्रह्मेन्द्र गुप्ता तथा अभय जैन नोडल अधिकारी के सहयोगी अधिकारी के रूप में कार्य संपादित करना सुनिश्चित करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।