इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ शिवपुरी, 26 अगस्त 2026/ मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 33/11 के.व्ही.सुभाषपुरा फीडर एवं 33/11 के.व्ही. धोलागढ़ फीडर पर 27 अगस्त को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। उक्त 33 के.व्ही सुभाषपुरा एवं धोलागढ़ फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक 33/11 के.व्ही. सुभाषपुरा फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्र के उपभोक्ता एवं 33/11 के.व्ही.धोलागढ़ से जुड़े समस्त क्षेत्र के उपभोक्ता एवं एचटी उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे
मुकेश गौड - प्रधान संपादक