जिले में अभी तक 289.80 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ ।
मुकेश गौड़
शिवपुरी, 2 अगस्त 2026/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2026 से अभी तक 289.80 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 1031.80 मि.मी. औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1585.86 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। अभी तक शिवपुरी में 350.80 मि.मी., बैराड़ में 163 मि.मी., पोहरी में 334 मि.मी., नरवर में 353 मि.मी., करैरा में 355.40 मि.मी., पिछोर में 256 मि.मी., कोलारस में 318 मि.मी., बदरवास में 276.50 मि.मी. तथा खनियाधाना में 201.50 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा खबरों के लिए संपर्क करें प्रधान संपादक मुकेश गौड़ 6261010963,9755691938
Comments
Post a Comment