जिले में अभी तक 306.36 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज*
मुकेश गौड़
शिवपुरी, 6 अगस्त 2026/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2026 से अभी तक 306.36 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 1043.10 मि.मी. औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1585.86 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। अभी तक शिवपुरी में 401.80 मि.मी., बैराड़ में 192 मि.मी., पोहरी में 387 मि.मी., नरवर में 353 मि.मी., करैरा में 355.40 मि.मी., पिछोर में 256 मि.मी., कोलारस में 326 मि.मी., बदरवास में 280.50 मि.मी. तथा खनियाधाना में 205.50 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
समाचार क्रमांक 30/2026 ---00---
Comments
Post a Comment