मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: 7 अगस्त को जनपद पंचायत प्रांगण खनियाधाना में लगेगा पहला जनसंवाद शिविर।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: 7 अगस्त को जनपद पंचायत प्रांगण खनियाधाना में लगेगा पहला जनसंवाद शिविर।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा
मौके पर होगा समस्याओं का निराकरण, उद्यमियों से भी होगा 'उद्यम संवाद'
शिवपुरी 06 जुलाई 2026/ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में 07 अगस्त 2026 से 08 जनवरी 2027 तक 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' चलाया जा रहा है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में जिले के सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निर्धारित तिथियों पर जनसंवाद शिविर आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में अभियान का पहला जनसंवाद शिविर 7 अगस्त (शुक्रवार) को जनपद पंचायत प्रांगण, खनियाधाना में आयोजित किया जाएगा।
शिविर में प्रशासनिक टीम सीधे जनता के बीच पहुँचकर आम नागरिकों की शिकायतों को सुनेगी और मौके पर ही उनका निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अभियान के दौरान 'उद्यम संवाद' के जरिए स्थानीय सूक्ष्म, लघु, मध्यम और कुटीर उद्यमियों की लंबित स्वीकृतियों व समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने खनियाधाना क्षेत्र के सभी नागरिकों, किसानों और स्थानीय उद्यमियों से अपील की है कि वे 7 अगस्त को जनपद पंचायत प्रांगण, खनियाधाना पहुँचकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराएँ और जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएँ
Comments
Post a Comment