इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़
शिवपुरी, 5 अगस्त 2026/ मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 33 के.व्ही. गाजीगढ एवं भैंसाना फीडर तथा 33 के.व्ही. इन्दार फीडर पर 6 अगस्त को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
उक्त 33 के.व्ही फीडरों के बंद रहने से प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र गाजीगड एवं रसैरा से जुड़े समस्त क्षेत्र तथा 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र भैंसाना एवं कुंवरपुर से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 33 के.व्ही. इन्दार फीडर के बंद रहने से प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र इन्दार, रामगढ़ एवं मढ़वासा से जुड़े. समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे
Comments
Post a Comment