‘नशे से 👉दूरी है जरूरी 2.0‘‘- आज होगा मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। मुकेश गौड़ सुबह 6 बजे से होगी दौड़, पुरुष और महिला वर्ग में विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार* शिवपुरी, 29 जुलाई 2026/ पुलिस प्रशासन शिवपुरी द्वारा ‘‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’’ अभियान के अंतर्गत 30 जुलाई को प्रातः 6 बजे से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस जन-जागरूकता अभियान का उद्देश्य समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना और लोगों को स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर शिवपुरी सराफा एसोसिएशन के सौजन्य से पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम स्थान पर 5,500 रुपए एवं शील्ड, द्वितीय स्थान पर 3,300 रुपए एवं शील्ड तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 2,200 रुपए एवं शील्ड दी जाएगी। *मिनी मैराथन दौड़ का रूट* ‘‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’’ अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली मिनी मैराथन दौड़ पॉलो ग्राउंड से प्रारंभ होकर तात्या टोपे स्मारक, गुरुद्वारा चौराहा, माधव चौक, कमलागंज, व्हीआईपी रोड, गांधी कॉलोनी, कस्टम गेट, अस्पताल चौराहा, रोटरी...
मुकेश गौड - प्रधान संपादक