Skip to main content

दिनांक 9 से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’- वंदे मातरम के 150 साल का भी होगा जश्न**14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस,


कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 8 अगस्त 2026/ भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार 9 से 17 अगस्त 2026 तक ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ पूरे देश में मनाया जाएगा। इस बार यह अभियान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के जश्न के साथ जोड़ा गया है। इस दौरान सभी कार्यक्रमों में तिरंगा फहराने के साथ वंदे मातरम का गायन भी किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों को इस अभियान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए है। हर घर तिरंगा अभियान में क्या-क्या होगा*
जिले में अभियान के तहत तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा रंगोली, तिरंगा बुनाई, प्रश्नोत्तरी, तिरंगा सजावट, नुक्कड़ नाटक, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, तिरंगा बाइक रैली और तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेना के जवानों और पुलिसकर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए पत्र-लेखन कार्यक्रम भी होगा। स्वयं सहायता समूहों और उचित मूल्य की दुकानों के जरिए खादी और पॉलिएस्टर के राष्ट्रीय ध्वज आम नागरिकों को उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों, कार्यालयों और वाहनों पर तिरंगा लगाएं तथा तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी पोर्टल पर अपलोड करें।

*वंदे मातरम गान के 150 साल, सम्मान के साथ होगा गायन*
शासकीय कार्यक्रमों, स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक सभाओं में पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाया जाएगा और उसके बाद राष्ट्रगान जन गण मन होगा। वंदे मातरम गायन के दौरान सभी अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक सावधान की मुद्रा में सम्मानपूर्वक खड़े रहेंगे। सभी प्रत्यक्ष आयोजनों में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन और राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराना/प्रदर्शन करना दोनों शामिल किए जाए। इसी तरह हर घर तिरंगा की वेबसाइट (www.harghartiranga.com) पर नागरिकों द्वारा तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी को अपलोड करने पर तस्वीर पर वंदे मातरम अंकित होगा।
*14 अगस्त- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस*
14 अगस्त को देश के विभाजन के दौरान विस्थापन और दर्द झेलने वाले नागरिकों की याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इस दिन जिला और संभाग स्तर पर शांति मार्च निकाला जाएगा और शहीदों की याद में सभाएं होंगी। विभाजन से प्रभावित परिवारों या उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनके अनुभव साझा कराए जाएंगे। सार्वजनिक स्थलों, पुस्तकालयों और प्रशासनिक भवनों में विभाजन की ऐतिहासिक घटनाओं पर चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य ऐतिहासिक पीड़ा को स्मरण करना और राष्ट्रीय अखंडता के प्रति संकल्पित होना है, कार्यक्रम का स्वरूप पूरी तरह से गरिमापूर्ण होना चाहिए।
इस कार्यक्रम में जिलों, ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है जिसमें स्थानीय संस्थाओं, ग्राम जल सेवा समितियों, स्वयं सहायता समूहों, पंचायती राज संस्थाओं, साथ ही स्कूली बच्चों, स्वयंसेवकों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को इस अभियान का नेतृत्व करने और इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया जाए। हर घर तिरंगा की थीम अनुरूप तिरंगा फहराया जाने एवं इससे सम्बन्धित समस्त आवश्यक व्यवस्थाएँ भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए हैं। 
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा6261010963✍️

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...