Skip to main content

स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्टर श्री वर्मा का सख्त रवैया


स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्टर श्री वर्मा का सख्त रवैया
 अधिकारियों ने जिलेभर के शासकीय स्कूलों का किया औचक निरीक्षण।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। 
मुकेश गौड़।
शिवपुरी 10 अगस्त 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने जिले के शासकीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था पर निगरानी और सुधार के लिए काम शुरू कर दिया है। उन्होंने स्कूलों में व्यवस्थाओं में सुधार करने के लिए सख्त रवैया अपनाया है। सोमवार को आयोजित बैठक के दौरान ही उन्होंने समस्त अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। सभी अधिकारी आज शासकीय स्कूलों का भ्रमण करेंगे और स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता चैक करेंगे।

 उन्होंने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, कक्षाओं में पठन-पाठन का स्तर, भवन की भौतिक स्थिति, चालू हालत में स्वच्छ शौचालय, परिसर की स्वच्छता तथा विद्यार्थियों को दी जा रही मध्याह्न भोजन व्यवस्था में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा है कि लापरवाही करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। यदि शिक्षक बिना किसी कारण और बिना अनुमति के स्कूलों से अनुपस्थित पाए जाते हैं,तो उनके विरुद्ध कार्यवाही होगी।

*अधिकारियों ने किया स्कूलों का निरीक्षण* 
निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर अनुराग निंगवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का सघन औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों में पहुंचकर उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया।  अधिकारियों ने कक्षाओं में जाकर पठन-पाठन की स्थिति का जायजा लिया और विद्यार्थियों से संवाद कर उनके शैक्षणिक स्तर का आकलन किया। परिसर की स्वच्छता तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता देखी गई।
*लापरवाही पर होगी कार्यवाही*
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा की इस पहल का मुख्य उद्देश्य शासकीय शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यार्थियों हेतु निर्धारित शासकीय योजनाओं का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। कलेक्टर श्री वर्मा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि विद्यालयों के समयबद्ध संचालन, मूलभूत सुविधाओं के रखरखाव और शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी तथा लापरवाह कर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ब्रेकिंगन्यज़ कोबरा

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...