Skip to main content

कोलारस वन परिक्षेत्र में वनभूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त, आरोपी गिरफ्तार।


कोलारस वन परिक्षेत् में वनभूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त, आरोपी गिरफ्तार।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा 
मुकेश गौड़ 
 शिवपुरी, 11 अगस्त 2026/ सामान्य वनमंडल  के अंतर्गत वन परिक्षेत्र कोलारस में वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण रोकने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वनभूमि पर अवैध जुताई कर अतिक्रमण के प्रयास को विफल करते हुए वन अमले ने ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई वन संरक्षक शिवपुरी श्री आदर्श श्रीवास्तव एवं वन मंडलाधिकारी शिवपुरी श्री सुधांशु यादव के मार्गदर्शन तथा उप वन मंडलाधिकारी करैरा श्री आदित्य शांडिल्य के निर्देशन में की गई। वन परिक्षेत्राधिकारी कोलारस श्री 👉गोपाल सिंह जाटव के नेतृत्व में वन अमले द्वारा गश्त के दौरान बीट कोटानाका-ब के कक्ष क्रमांक पीएफ 1188 में वनभूमि पर ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर से की जा रही अवैध जुताई की जानकारी मिली।

*अतिक्रमण के प्रयास को किया विफल, वाहन जब्त*
वन अमले ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वनभूमि पर की जा रही अवैध जुताई को तत्काल रुकवाया। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त किए गए तथा संबंधित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया।

इस कार्रवाई में वनपाल परिक्षेत्र सहायक खरई दक्षिण श्री बृजेन्द्र श्रीवास्तव, उप वनक्षेत्रपाल श्रीमती रुकमणि भगत, वनरक्षक श्री कैलाश यादव, श्री प्रताप राठौर, श्री गिर्राज राजपूत, श्री रामसुखी रघुवंशी, श्री मनोज आदिवासी एवं श्री दिनेश सहरिया सहित वन अमले की भूमिका रही।

दो माह में 12 से अधिक वाहन जब्त*
वन विभाग द्वारा बताया गया कि वन परिक्षेत्र कोलारस में पिछले दो माह में वन अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की गई है। इस दौरान वन अपराधों में उपयोग किए जा रहे 12 से अधिक वाहनों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
वन विभाग की लगातार कार्रवाई से वनभूमि पर अवैध कब्जे और अन्य वन अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण में मदद मिली है। विभाग द्वारा वनभूमि की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए गश्त एवं कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...