Skip to main content

ब्राह्मण युवा प्रतिभा सम्मान समारोह सितम्बर में।

,,
 ब्राह्मण युवा प्रतिभा सम्मान समारोह  सितम्बर में।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी के द्वारा होटल मातोश्री में आयोजित बैठक कर हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी एमपी बोर्ड ,सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में 80% से अधिक प्राप्तांक ब्राह्मण छात्र प्रतिभाओं के साथ ही नीट, जे ई ई, क्लैट परीक्षाओं में सफल छात्रों और शासकीय नौकरियों में चयनित युवाओं तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अन्य विधाओं में उल्लेखनीय मुकाम हासिल युवाओं का भी अभिनंदन 20 सितंबर 2026 को आयोजित ,ब्राह्मण युवा युवा प्रतिभा सम्मान समारोह,, में करने का निर्णय लिया गया साथ ही इस समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा की गई राजनीतिक नियुक्तियां में स्थान प्राप्त ब्राह्मण प्रतिनिधियों का भी अभिनंदन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया तत्पश्चात आयोजन की भव्यता और दिव्यता के अनुरूप बृहद कार्य योजना तैयार कर भिन्न-भिन्न व्यवस्था हेतु विभिन्न समितियां का गठन करते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई इस क्रम में पात्र बोर्ड के परीक्षार्थियों के पंजीयन हेतु शीघ्र ही लिंक निर्माण कर सोशल मीडिया पर प्रसारित की जावेगी, जिसमें 30अगस्त की अवधि निर्धारित है पंजीयन हेतु अधिक जानकारी के लिए राजकुमार सरैया 82699 81 515 तथा सुनील उपाध्याय 98935 20847 से संपर्क करें, बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज प्रदेश संयोजक राम जी व्यास संरक्षक राजेंद्र दुबे खजूरी डॉक्टर सुखदेव गौतम, श्रीमती शोभा पुरोहित, श्रीमती शशि पाराशर ,श्रीमती नम्रता गौतम ,सुश्री मनिका शर्मा जिला अध्यक्ष भरत शर्मा, अशोक शर्मा कूड़ा, नगर अध्यक्ष किशोर जैमिनी, उपाध्यक्ष गोपाल त्रिवेदी, रोहिताश नायक, अनिल उत्साही, अशोक पालीवाल, महेंद्र उपाध्याय,द्वारका पाराशर, शिवकुमार चौबे नौहरी, सुनील शुक्ला, गोपाल गौड़, सुनील उपाध्याय, राजू शर्मा पीपरघार,राजकुमार सरैया,शिवकुमार शर्मा,वरुण पाराशर,राज कटारे,उमाशंकर शर्मा शीतल शर्मा एवं अन्य प्रमुख सामाजिक बांधों की उपस्थित रही।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा👉6261010963,9755691938✍️

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...