मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता से घर-घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश*
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
मुकेश गौड़
*मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता से घर-घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश*
जिले में 09 से 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत व्यापक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले भर में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं स्थानीय महिला जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए तिरंगा रैलियों की अगुवाई की और देशभक्ति की मिसाल पेश की।
अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धीरेंद्र जादौन के नेतृत्व में शिवपुरी,कोलारस,पोहरी, खनियाधाना,करैरा, नरवर में विशाल तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने मुख्य भूमिका निभाई। इन रैलियों में बड़ी संख्या में शामिल आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं स्थानीय महिलाओं ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति के जयघोष लगाए
*खनियाधाना में बनाई मानव श्रृंखला*
इसी श्रृंखला में खनियांधाना में महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, स्कूली बच्चों तथा समस्त प्रशासकीय विभागों के परस्पर सहयोग से भव्य तिरंगा यात्रा एवं विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। मानव श्रृंखला के माध्यम से नागरिकों को तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।
*स्व सहायता समूह की भी रही सक्रिय भागीदारी*
ग्रामीण अंचलों में भी महिलाओं ने 'हर घर तिरंगा' अभियान की कमान संभाली। ग्राम पिपरिया खेड़ा (बदरवास), सिरसौद (करैरा), पनिहारा तथा खरई (कोलारस) में स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर प्रभात फेरियां और तिरंगा रैलियां निकालीं। महिलाओं ने ग्रामीणों से 09 से 17 अगस्त के मध्य राष्ट्रीय उत्सव को उत्साहपूर्वक मनाने का आह्वान किया।✍️
Comments
Post a Comment