Skip to main content

पुलिस जवानों की बाइक रैली बनी आकर्षण का केंद्र*पोलो ग्राउंड से तात्या टोपे स्मारक तक निकाली गई विशाल रैली।


हर घर तिरंगा' अभियान: शिवपुरी शहर में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंगों में रंगा शहर
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। 

पुलिस जवानों की बाइक रैली बनी आकर्षण का केंद्र*
पोलो ग्राउंड से तात्या टोपे स्मारक तक निकाली गई विशाल रैली

शिवपुरी, 13 अगस्त 2026/ 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत आज राष्ट्रप्रेम और जन-उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। 
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के नेतृत्व में पोलो ग्राउंड से अमर शहीद तात्या टोपे स्मारक तक एक विशाल एवं भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ विधायक श्री देवेंद्र जैन, विधायक श्री कैलाश कुशवाह, कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती यंगचेन डोलकर भूटिया एवं जिलाध्यक्ष श्री जसवंत जाटव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, श्री हरवीर रघुवंशी, श्री राजू बाथम, श्री लवलेश जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ रैली में सहभागिता की।

*देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान हुआ शहर*
रैली पोलो ग्राउंड से प्रारंभ होकर कोर्ट रोड, मुख्य बाजार, माधव चौक, गुरुद्वारा और राजेश्वरी रोड होते हुए अमर शहीद तात्या टोपे स्मारक स्थल पहुँची। रैली के दौरान मार्ग में देशभक्ति गीतों और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के माहौल में सरोबोर हो उठा। मार्ग में जगह-जगह शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का भव्य स्वागत किया।

*तात्या टोपे स्मारक पहुँचकर अर्पित किए श्रद्धासुमन*
रैली तात्या टोपे स्मारक पहुँची, जहाँ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अमर शहीद तात्या टोपे की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया, जिसके पश्चात रैली का गरिमामय समापन हुआ।

*आकर्षण का केंद्र बनी पुलिस की बाइक रैली*
आयोजन में पुलिस विभाग के जवानों द्वारा निकाली गई बाइक रैली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे और देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते पुलिस जवानों ने संपूर्ण वातावरण में ऊर्जा और उत्साह का संचार कर दिया।

इस विशाल रैली में राजस्व, पुलिस, शिक्षा, आईटीबीपी के जवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, बच्चों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला, एसडीएम श्री आनंद सिंह राजावत, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आकाश यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री यशवंत राठौर, खनिज अधिकारी श्री रामसिंह उइके सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...