Skip to main content

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री वर्मा ने किया समस्याओं का त्वरित निराकरण।


जनसुनवाई में कलेक्टर श्री वर्मा ने किया समस्याओं का त्वरित निराकरण।
 कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ 
जरूरतमंदों को दी रेडक्रॉस से आर्थिक मदद।

शिवपुरी 11 अगस्त 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टरेट सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर से अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे सैकड़ों नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित संवेदनशील कार्रवाई की गई। 

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रशासनिक स्तर पर बिना किसी देरी के त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और शिक्षा से जुड़े गंभीर मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मौके पर ही रेडक्रॉस कोष से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई तथा रुकी हुई शासकीय योजनाओं का लाभ तुरंत हितग्राहियों तक पहुंचाया गया।

*बुजुर्ग साबाबाई जाटव को 5,000 रुपए की सहायता*
जनसुनवाई में पहुंचीं 70 वर्षीय बुजुर्ग श्रीमती साबाबाई जाटव ने अपनी वृद्धावस्था पेंशन और आर्थिक सहायता के संबंध में आवेदन दिया था। कलेक्टर श्री वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत रेडक्रॉस कोष से 5,000 रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। इसके साथ ही सामाजिक न्याय विभाग से उनकी पेंशन की स्थिति की जानकारी ली गई, जिसमें सामने आया कि वृद्धा को जून माह तक की वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान किया जा चुका है।

*इलाज के लिए सहायता राशि के चैक वितरित*
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे जरूरतमंदों को कलेक्टर द्वारा मौके पर ही राहत पहुंचाई गई। इसके तहत ग्राम उमरीकलां निवासी समरथ लोधी को उनकी बेटी के इलाज के लिए रेडक्रॉस कोष से 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई, वहीं शिव कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र राठौर को अपनी पुत्रियों के उपचार हेतु 15,000 रुपए की सहायता राशि का चैक प्रदान किया गया।

*लाड़ली लक्ष्मी योजना की रुकी हुई छात्रवृत्ति तुरंत पोर्टल से ट्रांसफर*
पिछोर के ग्राम हीरापुर निवासी कमलेश लोधी ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बालिका की दूसरी किश्त न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। कलेक्टर श्री वर्मा ने तत्काल महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में तत्काल कार्रवाई करते हुए लाड़ली लक्ष्मी बालिका नीतेश लोधी की कक्षा 11वीं की 6,000 रुपए की छात्रवृत्ति राशि लाड़ली लक्ष्मी पोर्टल के माध्यम से तुरंत उनके खाते में ट्रांसफर कर दी गई।
जनसुनवाई में आए आवेदनों पर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा द्वारा की गई इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से आवेदकों को तुरंत राहत मिली।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।
मुकेश गौड़ 6261010963.9755691938✍️

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...