कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देश पर पीएम पोषण योजना की प्रभारी अधिकारी ने रन्नौद के सिंघारई स्कूल का किया औचक निरीक्षण*अनियमितताएं मिलने पर समूह को हटाया, प्रधानाध्यापक, बीआरसीसी सहित अन्य संबंधितों को कारण बताओ नोटिस।
कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देश पर पीएम पोषण योजना की प्रभारी अधिकारी ने रन्नौद के सिंघारई स्कूल का किया औचक निरीक्षण*
अनियमितताएं मिलने पर समूह को हटाया, प्रधानाध्यापक, बीआरसीसी सहित अन्य संबंधितों को कारण बताओ नोटिस।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा बकिंग न्यूज़
मुकेश गौड़ आशीष गौड
शिवपुरी, 19 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को नियमित एवं निर्धारित मापदंडों के मीनू अनुसार मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत शिवपुरी द्वारा लगातार औचक निरीक्षण कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों के पालन में पीएम पोषण योजना की प्रभारी अधिकारी श्रीमती सीमा उपाध्याय ने रन्नौद तहसील के ग्राम सिंघारई स्थित शासकीय एकीकृत प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। अनियमितताओं की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने जांच के निर्देश दिए। इस जांच के दौरान मध्यान्ह भोजन वितरण में गंभीर लापरवाही सामने आई है।
जांच के दौरान यह पाया गया कि विद्यालय में भोजन वितरण मीनू अनुसार नियमित रूप से नहीं किया जा रहा था। विगत चार दिवस से विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन वितरित नहीं किया गया। इसके साथ ही भोजन वितरण से संबंधित आवश्यक अभिलेखों का नियमानुसार संधारण न करने गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्व-सहायता समूह को तत्काल भोजन वितरण कार्य से पृथक कर दिया गया है तथा वैकल्पिक रूप से शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से मध्यान्ह भोजन वितरण का कार्य पुनः प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं।
*लापरवाह प्राध्यापकों, बीआरसीसी को थमाए गए नोटिस*
जिला पंचायत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय राज द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की गई है। इसके तहत पीएमश्री एकीकृत शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालय सिंघारई के प्रभारी श्री पहलवान सिंह, जन शिक्षक जनपद शिक्षा केंद्र बदरवास श्री राकेश श्रीवास्तव और बीआरसीसी श्री अंगद सिंह तोमर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक श्री दफेदार सिंह सिकरवार, जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
*शिवनगर, मुढेरी और मनपुरा विद्यालयों में भी निरीक्षण के दौरान मिली खामियां*
प्रभारी अधिकारी पीएम पोषण योजना श्रीमती सीमा उपाध्याय द्वारा अन्य विद्यालयों का भी लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में शिवपुरी विकासखंड के नवीन प्राथमिक विद्यालय शिवनगर का निरीक्षण किया गया, जहां भोजन वितरण में संलग्न ठाकुर बाबा स्व-सहायता समूह द्वारा कई दिनों से भोजन का वितरण न किए जाने पर बीआरसीसी श्री अतर सिंह राजोरिया तथा एमडीएम प्रभारी/बीएसी श्री सुनील राठौर को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसी प्रकार शिवपुरी के एकीकृत शासकीय प्रा./मा. विद्यालय मुढेरी में शासन के निर्धारित मीनू अनुसार भोजन वितरित न होने पर संबंधित समूह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा शा.प्रा.कन्या वि. मनपुरा के निरीक्षण में मिशा स्व-सहायता समूह द्वारा कई दिनों से भोजन वितरित न किए जाने की पुष्टि होने पर प्रधानाध्यापक के माध्यम से बीआरसीसी पिछोर को लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने तथा वैकल्पिक तौर पर शाला प्रबंधन समिति से भोजन वितरण शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को सुधारने की दिशा में कड़ा संदेश गया है।
समाचार क्रमांक 129/2026
Comments
Post a Comment