Skip to main content

Posts

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत शून्य प्रगति वाले 14 नोडल अधिकारियों के विरुद्ध हुई कार्यवाही।

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत शून्य प्रगति वाले 14 नोडल अधिकारियों के विरुद्ध हुई कार्यवाही। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी, 26 नवम्बर 2025/ पीएम जनमन आवास योजनान्तर्गत शासन द्वारा 31 दिसंबर 2025 तक आवास पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी विजय राज ने प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण कार्य में शून्य प्रगति वाले 14 नोडल अधिकारियों के विरूद्ध आगामी आदेश तक वेतन रोके जाने की कार्यवाही की गई है।  सीईओ श्री राज ने समस्‍त जनपद पंचायतों के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जनमन आवास योजनान्तर्गत 14 नोडल अधिकारियों की प्रगति 16 नवम्‍बर से 25 नवम्‍बर 2025 तक शून्य है, उक्त अधिकारियों का वेतन, मानदेय आहरण आगामी आदेश उपरांत ही किया जाए। जनमन आवास योजनान्तर्गत नोडल अधिकारियों को आवंटित पंचायतों के प्रभार का परिवर्तन नहीं किया जाए। यदि 15 नवम्‍बर 2025 के बाद पंचायतों का प्रभार बदला गया है तो उक्त आदेश को निरस्त करते हुए प्रभार यथावत रखा जाए। जिस भी नोडल अधिकारी का लक्ष्य पूर्ण हो गया...

एसडीएम कोलारस द्वारा नरवाई जलाने वाले चार किसानों पर लगाया जुर्माना।

एसडीएम कोलारस द्वारा नरवाई जलाने वाले चार किसानों पर लगाया जुर्माना। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी, 26 नवम्बर 2025/ कोलारस एसडीएम द्वारा  क्षेत्रांतर्गत नरवाई जलाने वाले चार किसानों के विरूद्ध अर्थदण्‍ड की कार्यवाही गई है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोलारस द्वारा यह कार्रवाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के तहत की गई, जिससे पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। राष्ट्रीय हरित अधिकरण के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर तहसील कोलारस के ग्राम रामपुर निवासी कृषक महेश कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद, विजय सिंह पुत्र लक्ष्मण प्रसाद एवं अमरलाल पुत्र चौखरमल पर 2500-2500 रुपए तथा ग्राम तारागढ़ निवासी सुखदेव सिंह पुत्र कार्यासिंह पर 5000 रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। एसडीएम कोलारस ने प्रभावित किसानों को अर्थदंड की राशि जमा कर कार्यालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोलारस को सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया है। जमा न करने की स्थिति में यह राशि भू-राजस्व बकाया की तरह वसूल की जाएगी। सभी किसानों से अपील की गई है कि वे फसल अव...

शिवपुर दुखद समाचार: दुखद जिले के देहात थाना क्षेत्र के कोटा भगोरा गांव के पास दो की घटना स्थल पर मौत एक गंभीर रूप से घायल।

शिवपुरी: दुखद जिले के देहात थाना क्षेत्र के कोटा भगोरा गांव के पास दो की घटना स्थल पर मौत एक गंभीर रूप से घायल ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। झांसी-शिवपुरी लिंक रोड पर रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार MP33C3759 ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और बाइक पर सवार तीनों युवकों को कई मीटर तक घसीटते हुए रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक और युवक ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो कार झांसी से शिवपुरी की ओर आ रही थी। कोटा भगोरा गांव के पास अचानक सामने से आ रही बाइकबाइक को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार बाइक और उस पर सवार युवकों को अपने साथ घसीटती चली गई। हादसे के बाद कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया। इस दुर्घटना में रघुराज आदिवासी (25) निवासी कोयला कॉलोनी, थाना सुरवाया की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं रतिराम आदिवासी (35) निवासी नारई गांव, थाना अमोला की जिला अस्पताल में पहुंचते ही मृत घोषित, तीसरे युवक रामहेत आदिवासी (35) का...

कोलारस मानस संत सम्मेलनआत्मीय बंधुवर।

कोलारस मानस संत सम्मेलन आत्मीय बंधुवर। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड  कोलारस आपको बताते हुए अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है कि नगर कोलारस में श्री हनुमान जी महाराज की असीम अनुकम्पा एवं श्री श्री 1008 श्री रामबालकदास वेदांती जी महाराज की प्रेरणा से हमारे नगर में श्रीराम संकीर्तन नाम से नित्य प्रभातफेरी विगत तेरह वर्षों से निरंतर निकाली जा रही है इस वर्ष 8 दिसम्बर 2025 से चौदहवीं वर्ष में प्रवेश करेगी। अतः चौदहवी वर्ष में प्रवेश करने एवं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर श्री श्री 1008 श्री रामबालकदास वेदांती जी महाराज के सानिध्य में "तृतीय मानस संत सम्मेलन" होने जा रहा है। आपसे आग्रह है कि नगर में होने वाले "मानस संत सम्मेलन" में तन, मन, धन से सहयोग कर धर्मलाभ उठावें। कार्यक्रम दिनांक 05.12.2025 शुक्रवार से 07.12.2025 रविवार तक मानस संत-सम्मेलन (प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से) (संत वक्ता) श्री श्री 1008 श्री महावीरदास जी महाराज ब्रह्मचारी (श्री हनुमत् पीठाधीश्वर पारीछा) श्री अरूण गोस्वामी जी महाराज (मानस भ्रमर) झांसी श्रीमती नीलम गायत्री जी (मानस मणि चित्रकूट ...

कोलारस जयबर्धंन सिंह बाबा साहब का ग्वालियर जाते समय स्वागत बंदन मोहन अग्रवाल

कोलारस  जयबर्धंन सिंह  बाबा साहब का ग्वालियर जाते समय स्वागत बंदन मोहन अग्रवाल कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस बायपास पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन अग्रवाल के साथ उनके सभी मित्रों द्वारा जोशीला स्वागत किया गया स्वागत करने वाले  मोहन अग्रवाल, सतीश धाकड़ जितेंद्र शिवहरे, दयालु jatav, मोहित यादव, संजू दांगी, जुम्मा राइन, संजय मोहनिया, मोनू  जादोंन, डॉ रामनिवास धाकड़, आदि सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कोबरा बकिंग न्यूज़। सब पर नजर सब की खबर।

ब्राह्मण महासभा सनातन की बैठक संपन्न, ब्राह्मण समाज ने वर्ग भेद को दूर करने का लिया संकल्प।

, ब्राह्मण महासभा सनातन की बैठक संपन्न,  ब्राह्मण समाज ने वर्ग भेद को दूर करने का लिया संकल्प। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन जिला शिवपुरी की बैठक में यह चर्चा हुई की कैसे सभी ब्राह्मण  संगठनों को एक छतरी के नीचे लाकर संगठित करने की पुरज़ोर कोशिश की जाए। तथा ब्राह्मण समाज में फैले वर्ग भेद को दूर करने का लिया संकल्प।वक्क्तों ने कहा कि हम सब ब्राह्मण है इसमें न कोई छोटा और न बड़ा    रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन की बैठक शिवपुरी महानगर के वार्ड 01 में  नमस्कार चंद्र मोहन दीक्षित  इकलोद वाले के निज निवास पर आहुति की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विशाल ब्राह्मण समाज को संगठित कर उनके उत्थान के लिए कार्य करना था।    बैठक को संबोधित करते हुए ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने कहा कि आज जरूरत है ब्राह्मण समाज को अपनी शक्ति पहचानने की और उसका सदुपयोग कर जरूर मंद ब्राह्मणों को यथा संभव सहयोग कर उनका उत्थान किया जाए। इसके साथ ही यह भी चर्चा हुई थी ...

कोलारस में मनाई गई वीरांगना झलकारी बाई जयंती।

कोलारस में मनाई गई वीरांगना झलकारी बाई जयंती। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ मुकेश गौड़ आशीष गौड  बीते रोज सतगुरु कबीर साहेब आश्रम पर सभी समाज के लोगों ने मिलकर झलकारी बाई जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई वीरांगना झलकारी बाई जयंती के उपलक्ष में सभी कोली समाज के साथ-साथ कुशवाहा समाज एवं जाटव समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपनी अपनी बात रखी वीरांगना झलकारी बाई रानी लक्ष्मीबाई की सहयोगी सेनानायक थी इनका जन्म 22 नवम्बर 1830  में झांसी के पास भोजला गांव में हुआ था इसलिए आज उनका 195 बा जन्म उत्सव मनाया गया जो आज सभी समाज के लिए एक प्रेरणाय स्रोत थी हम सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए एवं अपने अपने बच्चों एवं आने वाली पीढ़ी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए हमारा कर्तव्य है कि उनके जीवन के कार्यो से सीख लेनी चाहिए जिससे हमारा मानव समाज आगे बढ़ सके   अखिल भारतीय कोली समाज कोलारस के युवा अध्यक्ष हीरालाल (बंटी) कोली ने वीरांगना झलकारी बाई के जीवन के बारे में समाज को जानकारी दी एवं सभी उपस्थित भाइयों का धन्यवाद कर आभार प्रकट किया  कार्यक्रम में सभी समाज के लोग...