Skip to main content

कोलारस मानस संत सम्मेलनआत्मीय बंधुवर।

कोलारस मानस संत सम्मेलन
आत्मीय बंधुवर।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
कोलारस आपको बताते हुए अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है कि नगर कोलारस में श्री हनुमान जी महाराज की असीम अनुकम्पा एवं श्री श्री 1008 श्री रामबालकदास वेदांती जी महाराज की प्रेरणा से हमारे नगर में श्रीराम संकीर्तन नाम से नित्य प्रभातफेरी विगत तेरह वर्षों से निरंतर निकाली जा रही है इस वर्ष 8 दिसम्बर 2025 से चौदहवीं वर्ष में प्रवेश करेगी। अतः चौदहवी वर्ष में प्रवेश करने एवं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर श्री श्री 1008 श्री रामबालकदास वेदांती जी महाराज के सानिध्य में "तृतीय मानस संत सम्मेलन" होने जा रहा है। आपसे आग्रह है कि नगर में होने वाले "मानस संत सम्मेलन" में तन, मन, धन से सहयोग कर धर्मलाभ उठावें।
कार्यक्रम दिनांक 05.12.2025 शुक्रवार से 07.12.2025 रविवार तक मानस संत-सम्मेलन (प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से)
(संत वक्ता) श्री श्री 1008 श्री महावीरदास जी महाराज ब्रह्मचारी (श्री हनुमत् पीठाधीश्वर पारीछा) श्री अरूण गोस्वामी जी महाराज (मानस भ्रमर) झांसी श्रीमती नीलम गायत्री जी (मानस मणि चित्रकूट धाम) सुश्री वालव्यास हेमलता किशोरी जी रामायणी (वृंदावन) श्री राघवेन्द्र जी महाराज रामायणी (ओरछा धाम) वेदांती श्री धनुषधारीदास जी महाराज (मानस कोकिल) लुहार गाँव श्री
महाराज श्री श्री १००८ श्री रामलखनदास जी महाराज
श्री श्री २००८ रामबालकदारा वेदांती
दिनांक 08.12.2025 सोमवार, अखण्ड रामायण (संगीतमय) पाठ पारम्भ (प्रातः 9 बजे) दिनांक 09.12.2025 मंगलवार, हवनशांति एवं भोजन प्रसादी (भण्डारा)
स्थान श्री हनुमान मंदिर, रामलीला मैदान चंदेरी की पौर, कोलारस।
कोबरा बकिंग न्यूज़ संपर्क सूत्र 9755691938

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...