Skip to main content

पंचायत ने खुले में शौच करने पर 20 परिवारों का राशन-पानी बंद किया

  • स्व-सहायता समूह की 300 महिलाएं गश्त लगाकर पंचायत को खुले में शौच करने वालों की सूचना देती हैं
  • गंजाम के जिलाधिकारी ने कहा- खाद्य सुरक्षा कानून के तहत किसी को राशन से वंचित नहीं किया जा सकता

  • गंजाम. ओडिशा में बरहामपुर की एक पंचायत के फरमान से 20 परिवारों का राशन-पानी बंद हो गया है। इन परिवारों पर खुले में शौच करने का आरोप है। सरपंच ने कहा- पंचायत के इस फैसले के बाद गांव में खुले में शौच करने वालों की संख्या लगातार कम हो रही है। हालांकि, जिला प्रशासन ने इस फैसले को गैरकानूनी बताया है। 
    गौतमी पंचायत के सरपंच सुशांत स्वैन ने कहा- 20 अक्टूबर को पंचायत की बैठक में यह फैसला लिया गया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत 20 परिवारों को राशन नहीं दिया जाएगा। इस पर गंजाम के जिलाधिकारी विजय अमृत कुनागे ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून और राज्य खाद्य सुरक्षा कानून के तहत किसी भी व्यक्ति को राशन से वंचित नहीं किया जा सकता। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पीड़ितों को राशन मिले।
    लोगों के बीच जागरूकता फैलाना उद्देश्य: सरपंच
    सरपंच सुशांत ने कहा, “यदि किसी को खुले में, विशेषकर सड़क किनारे शौच करते हुए पाया जाता है तो पंचायत उस व्यक्ति को एक महीने के लिए राशन न देने का निर्देश देगी। इसका उद्देश्य लोगों में शौचालय के इस्तेमाल को लेकर जागरूकता फैलाना है। स्व-सहायता समूह की करीब 300 महिलाएं सुबह 3 से 5 बजे और शाम को 5 बजे से 7 बजे तक गश्त करती हैं। वे पंचायत को खुले में शौच करने वालों की सूचना देती हैं। सभी महिलाएं स्वेच्छा से काम करती हैं।”
    गौतमी पंचायत में 180 परिवारों के पास शौचालय नहीं
    उन्होंने कहा कि शुरुआत में कई ग्रामीणों ने पंचायत के इस निर्णय का विरोध किया था लेकिन इसका सकारात्मक असर पड़ा है। जिन लोगों के पास शौचालय नहीं है, उन्हें स्वच्छ भारत मिशन के तहत अगले दो महीने में शौचालय का निर्माण कराने को कहा गया है। गौतमी पंचायत में 2000 परिवार रहते हैं और इसकी कुल जनसंख्या 4,563 है। वर्तमान में 180 परिवारों के पास शौचालय नहीं है। हालांकि कई लोग शौचालय निर्माण में जुट गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।