कोलारस में अयोजन आज दिनांक 29 नवंबर नेहरू युवा केंद्र शिवपुरी के तत्वधान में नेहरु युवा मंडल भड़ौता के संयोजन में खंड स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम दो दिवसीय 28 नवंबर से 29 नवंबर के समापन अवसर पर आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती प्रियंका सिंह सीएमओ नगर पंचायत कोलारस, श्री भानु प्रताप सिंह जाट पार्षद वार्ड क्रमांक 15 ,श्री योगेंद्र सिंह दादोरिया प्रभारी प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कोलारस मानीपुरा ,श्री राजेंद्र विजयवर्गीय जी कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री मंगल सिंह कुशवाहा जी वार्ड पार्षद 6 कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चलचित्र पर माल्यार्पण करके किया गया जिसके बाद कार्यक्रम में आए अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया कार्यक्रम में कोलारस विकासखंड के आसपास 10 ग्रामों की टीमों ने भाग लिया खेल कार्यक्रम कबड्डी, वॉलीबॉल ,खो खो, दौड़, स्लो साइकिल रेस आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके बाद कार्यक्रम में आए अतिथियों के द्वारा अपने कार्यक्रम के संबंध में अपने अपने विचार व्यक्त किए जिसके बाद विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरण एवं शील्ड प्रदान की जिसके बाद नेहरू युवा मंडल भड़ौता के अध्यक्ष कल्याण सिंह राजावत ने मंच का संचालन किया एवं बॉलीबॉल टीमों को किट प्रदान की कार्यक्रम के अंत में श्री राजेंद्र कुशवाहा जी ने सभी अतिथियों एवं युवाओं का स्वागत बंधन एवं आभार व्यक्त किया !
मुकेश गौड - प्रधान संपादक


Comments
Post a Comment