Skip to main content

विराट का फैन जाली फांदकर ग्राउंड पर पहुंचा; खिलाड़ियों के छुए पैर, कप्तान ने दी समझाइश



  • मैदान में घुसे युवक को जब सुरक्षाकर्मी पकड़कर ले जाने लगे तो विराट ने उसे आराम से लेकर जाने को कहा
  • भारत ने बांग्लादेश को इंदौर टेस्ट में पारी और 130 रन से हराया

इंदाैर. हाेलकर स्टेडियम में हुए भारत और बांग्लादेश के बीच मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया की जीत के कुछ देर पहले एक फैन ग्रिल फांदकर पिच तक पहुंच गया। फैन ने विराट सहित वहां मौजूद खिलाड़ियों के पैर छुए। विराट ने अपने इस जबरा फैन को समझाइश दी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी उसे मैदान से बाहर ले गए और पुलिस को सौंप दिया। जब सुरक्षाकर्मी उसे ले जा रहे थे, तब विराट ने उसे आराम से ले जाने को कहा।
ग्रिल फांदकर मैदान में घुसे इस फैन का नाम सूरज विष्ट निवासी उत्तराखंड बताया जा रहा है। उसके इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में निजी होटल में जॉब करने की बात भी सामने आई है। वह खुद को विराट का बहुत बड़ा फैन बता रहा है। उसने पूरे शरीर पर विराट लिख रखा है। बांग्लादेश टीम के विकेट गिरने के बाद जब मैच रुका तो यह फैन स्टेडियम में लगी ग्रिल कूद गया और दौड़कर बीच मैदान पर पहुंच गया, जहां सभी खिलाड़ी खड़े हुए थे। युवक को मैदान पर इस तरह घुसकर खिलाड़ियों तक पहुंचता देख सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ने दौड़े। जब तक वे उसे पकड़ पाते वह विराट के पास पहुंच चुका था।
सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो विराट ने उन्हें रोक दिया। विराट ने अपने फैन को समझाया कि उसकी यह हरकत ठीक नहीं है। इसके बाद सुरक्षाकर्मी उसे पकड़कर बाहर ले गए। पुलिस उस युवक को तुकोगंज थाने लेकर पहुंची। उससे आईडी सहित अन्य पूछताछ की जा रही है। इस प्रकार से फैन्स का खिलाड़ियों तक पहुंचा कहीं ना कहीं सुरक्षा में सेंध है।

भारत ने बांग्लादेश को इंदौर टेस्ट में शनिवार को पारी और 130 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने दो टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम की यह लगातार छठी जीत है। उसे पिछली हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में पर्थ के मैदान पर मिली थी

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।