Skip to main content

मोदी ने कहा- नागरिकता बिल 1000% सही, मेरा विरोध करते-करते कांग्रेस देश विरोधी हो गई

  • दुमका में भाजपा प्रत्याशी लुइस मरांडी और झामुमो के हेमंत सोरेन के बीच सीधा मुकाबला
  • मोदी ने कहा- झामुमो और कांग्रेस ने अपने परिवार की चिंता की, झारखंड के विकास का न तो कोई रोडमैप और न इरादा
रांची. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नागरिकता बिल एक हजार प्रतिशत सही है और इसका विरोध करने वाले देश विरोधी हैं। रविवार को दुमका में भाजपा प्रत्याशी लुइस मरांडी के समर्थन में चुनावी सभा करने पहुंचे मोदी ने कहा कि ये (झामुमो और कांग्रेस) अपने परिवार की चिंता करते रहे, तिजोरी भरते रहे। उनके पास झारखंड के विकास का न तो कोई रोडमैप है और न ही इरादा। प्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस को एक ही बात पता है, जहां भी मौका मिले भाजपा का विरोध करो, मोदी को गाली दो, वे बस यही कर रहे हैं। भाजपा का विरोध करते-करते इन्हें देश का विरोध करने की आदत हो गई है।
मोदी ने यह भी कहा, ‘‘आपने समाचारों में देखा होगा कि संसद में नागरिकता कानून से जुड़ा बदलाव किया गया। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में अन्य धर्मों के लोगों पर जुल्म हुए, बहन-बेटियों की इज्जत बचाना मुश्किल हो गई। इन तीन देशों के हिंदू, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसियों को यहां शरणार्थी का जीवन जीना पड़ा। इनके जीवन को सुधारने के लिए संसद के दोनों सदनों ने भारी बहुमत से नागरिकता बिल पास किया। कांग्रेस और उसके साथी हल्ला मचा रहे हैं। उनकी बात नहीं चलती तो आगजनी करते हैं। टीवी पर जो दिख रहा है, ये आग लगाने वाले कौन हैं, उनके कपड़ों से पता चल जाता है। ’’
लोगों ने फ्लैश लाइट जलाकर किया अभिवादन
दुमका में कोहरे के कारण वहां विजिबिलिटी कम थी तो जनसभा में मौजूद लोगों ने मोबाइल का फ्लैश चालू कर मोदी का अभिवादन किया। मोदी ने कहा कि अगर आपने फ्लैश लाइट ऑन नहीं की होती तो मुझे समझ नहीं आता कि कहां तक आप लोग बैठे हैं।
दुमका में भाजपा और झामुमो में है सीधा संघर्ष
दुमका सीट से इस बार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी के बीच कांटे की टक्कर है। 2014 में दुमका में भाजपा की डॉक्टर लुइस मरांडी ने हेमंत सोरेन को 5262 मतों से हराया था।
पांचवें चरण में जिन 16 सीटों पर मतदान होना है उनमें राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुण्डी, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महगामा विधानसभा सीट शामिल है।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।