Skip to main content

स्मार्ट सिटीजन कार्ड / संपत्तिकर जमा करने पर मिलेगा स्मार्ट कार्ड, कैश बैक ऑफर भी

  • लोगों के नाम पर जारी होने वाला देश का पहला कार्ड, अगले 15 दिन में बनने लगेंगे
  • कार्ड से भुगतान करने पर निगम की सेवाओं में 10 फीसदी छूट मिलेगी 
उज्जैन.देश में पहली बार उज्जैन स्मार्ट सिटी उन नागरिकों के लिए स्मार्ट सिटीजन कार्ड जारी करने जा रही है, जो संपत्तिकर समय पर जमा कराते हैं। उन्हें यह कार्ड मिलेगा। कार्ड से भुगतान करने पर निगम की सेवाओं में 10 फीसदी छूट मिलेगी और अन्य बिल जमा करने पर 1 फीसदी कैश बैक भी। यह कार्ड अभी निगम की सेवाओं पर लागू होगा लेकिन आने वाले दिनों में इससे भुगतान पर बाजार में भी छूट और कैश बैक मिलने की संभावना है। केंद्र सरकार से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के रूप में मान्यता मिलने पर देशभर में कार्ड से भुगतान किया जा सकेगा।

स्मार्ट सिटीजन कार्ड मुंबई, सूरत, भुवनेश्वर व अन्य शहरों में भी स्मार्ट सिटी ने जारी किए हैं लेकिन उन पर नागरिक का नाम आदि नहीं होता। नागरिक के नाम से पहली बार उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी कार्ड जारी करने जा रही है। आवेदन के बाद नागरिक को अधिकतम 15 दिन में कार्ड जारी कर दिया जाएगा। जारी कार्ड को संबंधित नागरिक को रिचार्ज कराना होगा। कार्ड के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। स्मार्ट सिटी सीईओ प्रदीप जैन के अनुसार स्मार्ट सिटी कंपनी कार्ड को जल्दी ही जारी करेगी। कार्ड का टाई-अप रुपे कार्ड से होगा। इसकी वैधता एक साल की रहेगी। निगम की महापौर परिषद से इसकी मंजूरी हो चुकी है।

कहां चलेगा कार्ड, कहां डिस्काउंट मिलेगा
 यह ओपन लूप कार्ड होगा, जिसका इस्तेमाल हर उस जगह कर सकेंगे, जहां कार्ड चलता है।
 निगम की नागरिक सेवाओं, जैसे स्वीमिंग पूल, सभी तरह की पार्किंग, ई-बस में 10 फीसदी छूट दी जाएगी।
 पानी, टेलीफोन, बिजली बिल जमा करने पर 1 फीसदी कैश बैक दिया जाएगा।

चालू साल का संपत्तिकर जमा होना जरूरी

कार्ड पाने के लिए शहर में नागरिक की संपत्ति होना जरूरी है। उक्त संपत्ति का चालू साल का संपत्तिकर जमा होना चाहिए। ऐसे नागरिक बैंक में जाकर फार्म भरेंगे, संपत्तिकर जमा रसीद, केवाईसी व एड्रेस प्रूफ देंगे। फार्म जमा होने के बाद बैंक अधिकतम 15 दिन में कार्ड जारी कर देगा। कार्ड डाक से घर आएगा। उसे ऑनलाइन बैंकिंग, क्रेडिट-डेबिट कार्ड या बैंक में नकद जमा कर रिचार्ज कराना होगा। इसके बाद उसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
 
एनसीएमसी होने पर पूरे देश में मान्य रहेगा

केंद्र सरकार के नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के रूप में मान्यता मिलने पर इसका पूरे देश में उपयोग हो सकेगा। मेट्रो, रेल सेवा, बस सेवा व अन्य भुगतान में हो सकेगा। स्मार्ट सिटी कंपनी शहर के व्यवसायियों के साथ भी चर्चा कर रही है। इनके साथ अनुबंध हो जाता है तो होटल, रेस्टोरेंट, कपड़ा, ज्वेलरी, किराना बाजारों में भी भुगतान पर केश बैक मिलेगा।उज्जैन.देश में पहली बार उज्जैन स्मार्ट सिटी उन नागरिकों के लिए स्मार्ट सिटीजन कार्ड जारी करने जा रही है, जो संपत्तिकर समय पर जमा कराते हैं। उन्हें यह कार्ड मिलेगा। कार्ड से भुगतान करने पर निगम की सेवाओं में 10 फीसदी छूट मिलेगी और अन्य बिल जमा करने पर 1 फीसदी कैश बैक भी। यह कार्ड अभी निगम की सेवाओं पर लागू होगा लेकिन आने वाले दिनों में इससे भुगतान पर बाजार में भी छूट और कैश बैक मिलने की संभावना है। केंद्र सरकार से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के रूप में मान्यता मिलने पर देशभर में कार्ड से भुगतान किया जा सकेगा।

स्मार्ट सिटीजन कार्ड मुंबई, सूरत, भुवनेश्वर व अन्य शहरों में भी स्मार्ट सिटी ने जारी किए हैं लेकिन उन पर नागरिक का नाम आदि नहीं होता। नागरिक के नाम से पहली बार उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी कार्ड जारी करने जा रही है। आवेदन के बाद नागरिक को अधिकतम 15 दिन में कार्ड जारी कर दिया जाएगा। जारी कार्ड को संबंधित नागरिक को रिचार्ज कराना होगा। कार्ड के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। स्मार्ट सिटी सीईओ प्रदीप जैन के अनुसार स्मार्ट सिटी कंपनी कार्ड को जल्दी ही जारी करेगी। कार्ड का टाई-अप रुपे कार्ड से होगा। इसकी वैधता एक साल की रहेगी। निगम की महापौर परिषद से इसकी मंजूरी हो चुकी है।

कहां चलेगा कार्ड, कहां डिस्काउंट मिलेगा
  •  यह ओपन लूप कार्ड होगा, जिसका इस्तेमाल हर उस जगह कर सकेंगे, जहां कार्ड चलता है।
  •  निगम की नागरिक सेवाओं, जैसे स्वीमिंग पूल, सभी तरह की पार्किंग, ई-बस में 10 फीसदी छूट दी जाएगी।
  •  पानी, टेलीफोन, बिजली बिल जमा करने पर 1 फीसदी कैश बैक दिया जाएगा।

चालू साल का संपत्तिकर जमा होना जरूरी

कार्ड पाने के लिए शहर में नागरिक की संपत्ति होना जरूरी है। उक्त संपत्ति का चालू साल का संपत्तिकर जमा होना चाहिए। ऐसे नागरिक बैंक में जाकर फार्म भरेंगे, संपत्तिकर जमा रसीद, केवाईसी व एड्रेस प्रूफ देंगे। फार्म जमा होने के बाद बैंक अधिकतम 15 दिन में कार्ड जारी कर देगा। कार्ड डाक से घर आएगा। उसे ऑनलाइन बैंकिंग, क्रेडिट-डेबिट कार्ड या बैंक में नकद जमा कर रिचार्ज कराना होगा। इसके बाद उसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
 
एनसीएमसी होने पर पूरे देश में मान्य रहेगा

केंद्र सरकार के नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के रूप में मान्यता मिलने पर इसका पूरे देश में उपयोग हो सकेगा। मेट्रो, रेल सेवा, बस सेवा व अन्य भुगतान में हो सकेगा। स्मार्ट सिटी कंपनी शहर के व्यवसायियों के साथ भी चर्चा कर रही है। इनके साथ अनुबंध हो जाता है तो होटल, रेस्टोरेंट, कपड़ा, ज्वेलरी, किराना बाजारों में भी भुगतान पर केश बैक मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।