शिवपुरी|सुरवाया थाना क्षेत्र के नया बलारपुर गांव में व्यक्ति ने शराब के नशे में पांच साल के बच्चे में बाइक से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट के कारण बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस ने बाइक चालक के खिालफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। मोहित (5) पुत्र अशोक आदिवासी निवासी नया बलारपुर बुधवार की दोपहर 3 बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी गोराटीला गांव का व्यक्ति शराब के नशे में बाइक चलाकर आ रहा था। तभी बाइक की टक्कर से मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार को पकड़कर बाइक जब्त कर ली है।
मुकेश गौड - प्रधान संपादक
Comments
Post a Comment